सोशल मीडिया पर देखे जाने वाले सभी नेताओं पर भारी पड़ा अकेला नवीन जयहिन्द

नवीन जयहिन्द को एक साल में 3 करोड़ 40 लाख 7 हजार ने देखा

रौनक शर्मा

चंडीगढ़ – फेसबुक दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के पास 2.85 बिलियन यानी 285 करोड़ यूजर्स हैं। फेसबुक पर लाखों यूजर्स हर रोज करोड़ों घंटे वीडियो देखने में बिताते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पिछले वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा बार देखे गए हरियाणा के टॉप 10 नेताओ में से नवीन जयहिन्द एक अकेले ऐसे समाजिक कार्यकर्ता है जो न ही नेता है और न ही किसी पार्टी में है लेकिन फिर भी इन सभी नेताओं पर भारी पड़े है।

हरियाणा के टॉप 10 नेताओ के फ़ेसबुक पेज पर एक सर्वे किया गया कि 2022 में कौन सा नेता ऐसा है जो सबसे ज्यादा बार देखा गया हो। आंकड़े बेहद ही चौकाने वाले निकले

नवीन जयहिन्द (सामाजिक कार्यकर्ता) – 3 करोड़ 40 लाख 7 हजार बार देखे गए।

गृहमंत्री अनिल विज – 1 करोड़ 90 लाख 96 हजार बार देखे गए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर – 1 करोड़ 40 लाख 28 हजार बार देखे गए।

सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा – 1 करोड़ 20 लाख 72 हजार बार देखे गए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा – 1 करोड़ 14 लाख 84 हजार बार देखे गए।

रणदीप सिंह सुरजेवाला – 93 लाख 64 हजार बार देखे गए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला – 84 लाख 51 हजार बार देखे गए।

अभय सिंह चौटाला – 63 लाख 39 हजार बार देखे गए।

सांसद अरविंद शर्मा – 28 लाख 4 हजार बार देखे गए।

ओमप्रकाश धनखड़ – 24 लाख 62 हजार बार देखे गए।

वर्तमान में सोशल मीडिया इंसान के लिए बातो का आदान प्रदान करने का सबसे सस्ता और सरल माध्यम भी बना हुआ हैं जिसमे जनता अपनी समस्याओं को आसानी से उठा सकती हैं लेकिन हरियाणा के टॉप नेताओ के फेसबुक पेज पर किए गए सर्व के मुताबिक नवीन जयहिंद को पहला पायदान में इसलिए शामिल रहे हैं क्योकि नवीन जयहिंद पिछले एक साल से प्रदेश की जनता की समस्याओं को सोशल मीडिया पर तो उठाते ही हैं साथ मे धरातल पर उससे भी ज्यादा नजर आते हैं ओर गत दिनों 2022 में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर 102 वर्षीय दादा दुलीचंद की बारात जो विदेशों में भी चर्चा में रही लगभग 1 करोड़ अलग अलग फेसबुक प्लेटफार्म पर देखी गई

बेरोजगारो के लिए जेल गए नवीन जयहिंद बनकर निकले नायक

पिछले दिनों रोहतक में पीजीआई में हुए काउंसलिंग विवाद के बाद नवीन जयहिंद को 9 दिन जेल में रहना पड़ा जिसके बाद देश और प्रदेश की जनता द्वारा फेसबुक देखने के मामले में नवीन जयहिंद नायक बनकर आए ओर जेल से आने के बाद ही अकेले 1.25 करोड़ लोगों ने नवीन जयहिंद को देखा और सुना इसके साथ ही नवीन जयहिंद समय समय पर अपने फेसबुक पेज पर लाइव भी आते रहते हैं बेरोजगारो की आवाज उठाते हुए पीजीआई में उपजे विवाद के बाद जेल जाने के बाद अचानक नवीन जयहिंद के फ्लॉवर्स में भी अचानक रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली वही देश के दूसरे राज्य के फेसबुक यूजर्स द्वारा भी फेसबुक पर नवीन जयहिंद की पोस्ट ओर पेज को सर्च करके देखा गया वही कुछ यूजर द्वारा नवीन जयहिंद के पिछले इतिहास को सर्च करने की कोशिश ओर जयहिंद के पिछले कार्य देखने की कोशिश की गई इसके साथ ही फेसबुक यूजर्स द्वारा कमेंट्स लिखकर खूब समर्थन दिया

मुख्यमंत्री भी नवीन जयहिंद बारे दे चुके हैं बयान

फेसबुक पेज पर जनता द्वारा नेताओ को देखने और सुनने के मामले में नवीन जयहिंद ने बड़े बड़े नेताओं को पीछे छोड़ दिया गत दिनों करनाल में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया एक बयान जिसमे मुख्यमंत्री कहते सुने जा सकते हैं कि विपक्ष के लोग हर रोज फेसबुक पर मुख्यमंत्री को पद से हटाकर सोते हैं विश्लेषक इस बयान को नवीन जयहिंद से ही जोड़कर देख रहे हैं वही पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा फेसबुक पर लाइव आकर किया गया जनसंवाद भी नवीन जयहिंद से प्रेरित बताया जा रहा हैं क्योकि नवीन जयहिंद जनता की समस्याओं को अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर जनता से सवांद करते हैं और जनता की समस्याओं से फेसबुक पेज पर रूबरू होते हैं ओर उन्ही समस्याओ को सरकार और प्रसासन के सामने उठाते हैं

नवीन जयहिंद द्वारा फेसबुक पेज पर लाइव आने का प्रदेश की जनता इंतजार करती रहती हैं और जयहिंद के लाइव आते ही जनता अपनी समस्याओं को कॉमेंट बॉक्स में लिखना शुरू कर देती हैं और अपनी समस्याओं को नवीन जयहिंद के माध्यम से सरकार के सामने उठवाने का प्रयास करती हैं ताकि सरकार उनकी समस्या को हल कर दे इसके लिए नवीन जयहिंद सरकार और जनता के बीच एक माध्यम बन गए हैं क्योकि नवीन जयहिंद जनता की समस्याओं को पुर जोर तरीके से उठाते भी हैं

फेसबुक पेज पर नवीन जयहिंद के रिकॉर्ड व्यूज ओर फ्लॉवर्स बढ़ने के मायने

नवीन जयहिंद पिछले काफी समय से ही फेसबुक पेज पर एक्टिव रहे हैं ओर नवीन जयहिंद द्वारा पहरावर गांव में स्थित गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन पर हजारो फरसे लहराने के बाद से हरियाणा में जयहिंद चर्चा का विषय बन गए और उसके बाद सरकार द्वारा खिलाड़ियों का खेल कोटा रद्द करने के मामले को उठाकर नवीन जयहिंद ने प्रदेश में खूब सुर्खियां बटोरी जिसके चलते नवीन जयहिंद के फेसबुक पेज पर व्यूज की बढ़ोतरी हजारो से लाखों ओर लाखो से करोड़ो में हो गई

नवीन जयहिंद द्वारा जनता के जो भी मुद्दे उठाए जाते हैं वे देश प्रदेश के साथ साथ विदेशों में भी चर्चा का विषय बने बिना नही रहते जिसमे 102 साल के बुजर्ग दुलीचंद की पैंशन कटने के बाद निकाली गई “थारा फूफा अभी जिंदा हैं” बारात सबसे ज्यादा चर्चा में रही जिसके बाद प्रदेश के 2 लाख बुजर्गो की कटी हुई पेंशन बन गई इसके साथ ही बुजर्ग, अपंग ओर विधवाओं को लेकर चण्डीगढ़ सीएम आवास पर पहुँचना ने भी जयहिंद को सुर्ख़ियो में ला दिया वही रोहतक जिले के सिंघपुरा गांव में दलितों के घर जिन्हें प्रसासन अवैध बताकर गिराना चाहता था उन घरों को गिरने से बचाने के साथ साथ दीवाली पर रावण को ना जलाकर रावण का मुखोटा पहनकर रावण की अदालत लगाना ओर रावण के पुतले की जगह सरकार और उसके मंत्रियो के फुतले फूंकना ओर बीजेपी के राज्य कार्यालय पर सरकार के मंत्रियो के मुखोटे पहनकर बुजर्गो द्वारा सरकार के मंत्री बने दूसरे विरोधियो को कुश्ती में पटखनी देना फेसबुक पेज पर जनता के लिए सबसे ज्यादा सर्च करने वाली खबरो में शामिल हैं

इसके साथ ही नवीन जयहिंद द्वारा निकाली गई मुख्यमंत्री सद्बुद्धि कावड़ यात्रा ओर पिछले दिनों 90 विधायको को 14 जनवरी को निकाली जाने वाली बेरोजगारो की बारात का न्यौता देने चंडीगढ़ पहुँचे नवीन जयहिंद चर्चा में रहे जिनको लेकर जयहिंद 2022 में देश और प्रदेश में सुर्ख़ियो में रहते हुए ही प्रदेश के टॉप टेन नेताओ में पहले न. पर रहे जबकि विपक्ष जनता के मुद्दों पर गुगा ओर बहरा बनकर रह गया हैं जिसे जनता के मुद्दों और समस्याओ से कोई सरोकार नही हैं

You May Have Missed

error: Content is protected !!