गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के परिणास्वरुप महिला एवम् बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों/अपराधियों पर कसी नकेल

वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 के अपराधों में भी आई कमी।

गुरुग्राम: 03 जनवरी 2023 – गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से महिलाओं/बच्चों को जागरुक करने के लिए स्कूल, कॉलेजों, संस्थानों, फैक्ट्रीयों/कम्पनीयों, सोसाईटी, झुग्गी-झोपङियों व विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जाकर विशेष अभियान के तहत करीब 200 कार्यक्रम आयोजित किए, जिनके माध्यमों से महिलाओं/बच्चों को उनके अधिकारों व उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों की तथा उनसे बचाव की जानकारी दी जाती है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा बच्चों/महिलाओं को जागरुक करने व उनकी सुरक्षा के लिए किए गए विभिन्न कार्यों के परिणामस्वरुप वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में बच्चों व महिला विरुद्ध अपराधों में कमी आई है। गुरुग्राम पुलिस द्वार महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए विभिन्न कार्य जारी है, जो महिलाओं व बच्चों को ओर अधिक सुरक्षा प्रदान करेगें।

▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों पर की गई कार्यवाही का विवरणः

वर्ष 2022 में बलात्कार (Rape) के कुल 187 अभियोग अंकित हुए, जिनमें 152 अभियोगों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा सुलझाया जा चुका है। पिछले वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में बलात्कार (रेप) के कुल 33 मामले कम अंकित हुए।

वर्ष 2022 में छेङछाङ के कुल 214 अभियोग अंकित हुए, जिनमें 179 अभियोगों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा सुलझाया जा चुका है। पिछले वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में छेङछाङ के कुल 20 मामले कम अंकित हुए।

वर्ष 2022 में दहेज के कुल 458 अभियोग अंकित हुए, जिनमें 341 अभियोगों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा सुलझाया जा चुका है।

वर्ष 2022 में बहला फुसलाकर ले जाने के कुल 221 अभियोग अंकित हुए, जिनमें 161 अभियोगों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा सुलझाया जा चुका है।

वर्ष 2022 में अभद्र व्यवहार करने के कुल 69 अभियोग अंकित हुए, जिनमें 52 अभियोगों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा सुलझाया जा चुका है।

▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में बच्चों के विरुद्ध हुए अपराधों पर की गई कार्यवाही का विवरणः

वर्ष 2022 में पोक्सो अधिनियम के तहत कुल 161 अभियोग अंकित हुए, जिनमें 143 अभियोगों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा सुलझाया जा चुका है। पिछले वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में पोक्सो अधिनियम के तहत के कुल 43 मामले कम अंकित हुए।

वर्ष 2022 में जे.जे. अधिनियम के तहत कुल 05 अभियोग अंकित हुए, गुरुग्राम पुलिस द्वारा इन सभी अभियोगों में त्वरित कार्यवाही सुलझाया गया। पिछले वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में जे.जे. अधिनियम के तहत के कुल 05 मामले कम अंकित हुए।

वर्ष 2022 में चाईल्ड मैरिज अधिनियम के तहत कुल 03 अभियोग अंकित हुए, गुरुग्राम पुलिस द्वारा इन सभी अभियोगों में त्वरित कार्यवाही सुलझाया गया।

जैसा कि आपको ज्ञात है कि गुरुग्राम में रोजगार के लिए विभिन्न राज्यों व देशों से लोग आकर रह रहे है, इन लोगों में सभी क्षेणी के लोग अपना गुजर बसर कर रहे है और गुरुग्राम एक अधिक आबादी क्षेत्र होने के कारण यहां पर विभिन्न अपराध घटित होते है, इन अपराधों में महिला विरुध्द अपराध अति संवेदनशील है तथा गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों त्वरित कार्यवाही करने के लिए विभिन्न पुलिस टीमें बनाई गई है।

▪️गुरुग्राम में महिला पुलिस थानों का विवरण:

महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा व महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही पर गुरुग्राम में कुल 46 थाने है, जिनमें से 03 महिला पुलिस थाने व 01 महिला पुलिस चौकी है। इस सभी थानों में उपयुक्त मात्रा में महिला पुलिसकर्मी तैनात है, जो पीङित महिला/बच्चों को न्याय दिलाने में सक्षम है।

▪️गुरुग्राम पुलिस की दुर्गा शक्ति (महिला सुरक्षा) का विवरण:

हरियाणा सरकार ने महिला सुरक्षा को सुदृढ व प्रभावी बनाने हेतू “दुर्गा शक्ति” एप लाँच की थी। इस एप को अधिक से अधिक महिलाओं/लङकियों द्वारा प्रयोग कराने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा इसका प्रचार/प्रसार किया गया। सभी शिक्षण संस्थानों MNC व अन्य औद्योगिक ईकाईयों में जहां पर महिलाए काम करती है तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर मोबाईल फोन आधारित “दुर्गा शक्ति” एप बारे बतलाया गया। जिसके परिणामस्वरुप गुरुग्राम में बहुत अधिक संख्या में महिलाओं ने इस एप को डाऊनलोड किया है जो कि आवश्यकता पङने पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में सहायक है।

महिला सुरक्षा हेतू गुरुग्राम में 06 “दुर्गा शक्ति” PCRs तैनात की गई है जिनमें महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है । इसके अतिरिक्त “दुर्गा शक्ति रैपिङ एक्शन फोर्स” का भी गठन किया गया है। जिसमें विशेष रुप से प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

गुरुग्राम में स्थित महिला पुलिस थानों/पुलिस चौकी व दुर्गा शक्ति की पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों/संस्थानों व कम्पनी/फैक्ट्रियों में जाकर महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध होने वाले आपराधों के बारे में व सेल्फ डिफेन्स इत्यादि की जानकारी दी जाती रही है व इन आयोजनों के दौरान 06 “दुर्गा शक्ति” ऐप व विभिन्न प्रकार से पुलिस सहायता प्राप्त करने के माध्यम भी बताए जाते है। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकार व महिला विरुद्ध अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कानून में दिए गए प्रावधानों के बारे में भी समझाया व बताया जाता रहा है।

इसके अतिरिक्त गुरुग्राम में स्थित किसी भी थानें में महिला अपनी शिकायत दे सकती है, जिस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रत्येक पुलिस थाना में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!