राहुल गांधी रूकने वाले नही, श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फैहराकर ही भारत जोडो यात्रा का समापन करेंगे : विद्रोही

हरियाणा भाजपा सरकार ने किस तरह सुरक्षा के नाम पर पुलिस द्वारा आमजनों को यात्रा में शामिल होने से रोका : विद्रोही
सरकार ने सुरक्षा के नाम पर व्यवस्था की सरकारी मंजूरिया देने में भी आनाकानी की, यहां तक बिजली भी काटी गई, वह बहुत ही शर्मनाक है : विद्रोही

24 दिसम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार की लाख तिकडमों, षडयंत्रों के बाद भी हरियाणा में राहुल गांधी नेतृत्व की भारत जोडो यात्रा को विगत तीन दिनों में आमजनों का अभूतपूर्व प्रेम, समर्थन मिला जो बताता है कि हरियाणा के लोग साम्प्रदायिक उन्माद, नफरत, बटवारे व झूठ, लूट की जनविरोधी संघी राजनीति से अब निजात पाकर बदलाव चाहते है। विद्रोही ने कहा कि 21 दिसम्बर को प्रात: 6 बजे राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा मूंडका बार्डर राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया था। मूंडका बार्डर पर हरियाणा की जनता ने कडक़डाती ठंडे में सुबह 6 बजे धुंध में राहुल गांधी व भारत जोडो यात्रा का जो अभूतपूर्व स्वागत किया था, वह स्वागत प्रेम, समर्थन तीन दिनों तक मेवात, गुरूग्राम, फरीदाबाद जिले में ना केवल यथावत जारी रहा अपितु यह जनसमर्थन हर रोज बढता ही रहा। तीन दिनों में हरियाणा की कमेरी जनता के 36 बिरदारी, धर्मो, वर्गो, समुदायों के लोगों ने जो भारी जनसमर्थन, प्यार, सहयोग भारत जोडो यात्रा को दिया है, वह अभूतपूर्व था। 

विद्रोही ने कहा कि 24 दिसम्बर को हरियाणा की धरती पर राहुल गांधी नेतृत्व में भारत जोडो के हजारों पद यात्रियों को सुबह 6 बजे कडक़ड़ाती ठंड व धुंध में 5 किलोमीटर की पद यात्रा करके बदरपुर बार्डर से दिल्ली में प्रवेश किया और यह यात्रा राजघाट पर पहुंचकर 10 दिन का ब्रेक लेकर फिर नववर्ष 3 जनवरी 2023 को उत्तरप्रदेश की ओर जाकर 5-6 जनवरी 2023 को फिर पानीपत में हरियाणा में प्रवेश करेगी। जिस तरह हरियाणा की मेवात, गुरूग्राम, फरीदाबाद की कमेरी जनता ने तीन दिनों तक राहुल गांधी व उनके साथ चल रहे भारत जोडो यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया, उसी तरह दूसरे चरण में भी पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अम्बाला जिले की बहादुर जनता राहुल गांधी व भारत जोडो यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत करेगी।

विद्रोही ने कहा कि तीन दिन तक उन्होंने एक आमजन की हैसियत से राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में हजारों लोगों के साथ भाग लेकर अपनी आंखो से राहुल गांधी के प्रति जनता का प्यार व समर्थन देखा। वहीं यह भी देखा हरियाणा भाजपा सरकार ने किस तरह सुरक्षा के नाम पर पुलिस द्वारा आमजनों को यात्रा में शामिल होने से रोका। भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों के वाहनों को रोककर उन्हे परेशान किया। सरकार ने सुरक्षा के नाम पर व्यवस्था की सरकारी मंजूरिया देने में भी आनाकानी की, यहां तक बिजली भी काटी गई, वह बहुत ही शर्मनाक है। हरियाणा सरकार व उसकेे प्रशासन ने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के रूट पर सडकों के गड्डे भरे गए, लेकिन जमीनी धरातल पर ऐसा कुछ नही हुआ। एक पद यात्री के नाते उन्हे स्वयं देखा कि पूरे रूट की सडके गड्डे से भारी हुई थी। 

विद्रोही ने कहा कि मोदी सरकार ने तो कोरोना को बहाना बनाकर राहुल गांधी, भारत जोडो यात्रा को रोकने का भी अप्रत्यक्ष कुप्रयास किया, लेकिन राहुल गांधी की दृढ़ता के सामने भाजपा सरकार की एक न चली। 3 जनवरी को दोबारा भारत जोडो यात्रा शुरू होगी, तब भाजपा सत्ता दुरूपयोग से यात्रा के मार्ग पर क्या अवरोध पैदा करेगी, इसका इंतजार है। लेकिन मोदी भाजपा-संघ समझ ले कि सत्ता दुरूपयोग से लाख तिडकम, षडयंत्र कर ले, राहुल गांधी जी रूकने वाले नही और श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फैहराकर ही भारत जोडो यात्रा का समापन करेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!