बोधराज सीकरी, प्रधान की अगुवाई में आज श्री चेतन दास गौ संवर्धन संस्थान (गौशाला) में की गई गौ सेवा

गुरुग्राम। आज पंजाबी बिरादरी महासंगठन के प्रधान बोधराज सीकरी की अगुवाई में पदाधिकारियों के एक समूह ने कार्टरपुरी पालम विहार गौशाला में पहुंच कर अमावस्या के उपलक्ष्य में चारा, भूसा, गुड़, चुरी, बाजरा इत्यादि भेंट कर पूरी गौशाला का भ्रमण भी किया और अपने हाथों से सभी ने सेवा भाव से गौ सेवा की।

निरीक्षण के दौरान वहाँ ब्लूबेल्ल स्कूल के नन्हें-नन्हें बच्चे भी बोधराज सीकरी से मिले। जिन्हें उनकी अध्यापिकाओं ने “नमस्ते के अभिवादन से परिचय कराया और बोधराज सीकरी ने उन्हें गौमाता का महत्व भी बताया।

बोधराज सीकरी ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। गाय माता में देवी-देवताओं का निवास होता है। आदिकाल से साधु-संत ऋषि-मुनियों ने गौसेवा के लिए मनुष्य को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम कृष्ण के जीवन प्रसंग में गौसेवा का बड़ा महत्व बताया गया है। हमें भी गौ माता की सेवा जरूर करनी चाहिए।

तदोपरांत बोधराज सीकरी व संगठन के पदाधिकारियों को श्री गोवर्धन मंदिर के दर्शन व प्रसाद ग्रहण करवाकर एक ऐसी गौ के दर्शन करवाए गए जिसके माथे पर शंख छपा हुआ है। उस शंखपुष्पी गाय के दर्शन कर सभी ने अपने आप को बड़भागी पाया।

इस कार्यक्रम में बोधराज सीकरी के अतिरिक्त रामलाल ग्रोवर, एन गोसाई, धर्मेंद्र बजाज, रमेश कामरा, यदुवंश चुग, विजय बाटला एवं उमेश ग्रोवर ने इस महान यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज की ।

error: Content is protected !!