राज्यसभा सांसद  रणदीप सिंह सुरजेवाला के दिये गए दिशा निर्देश पर भारत जोड़ों यात्रा रैली के लिए कांग्रेस नेता पहलवान सतबीर खटाना ने रोड मेप का लिया जायजा !

भारत सारथी सोहना /  राजेन्द्र कुमार होटला

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री होने जा रही है ! यात्रा के हरियाणा राज्य में सफल आयोजन के लिए कांग्रेस नेता तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस नेता पहलवान सतबीर खटाना ने बताया हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो चरणों में होगी। पहला चरण 21 से 23 दिसंबर तक होगा। 21 दिसंबर को मेवात के फिरोजपुर झिरका से यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। इस दिन राहुल गाँधी नूंह विधानसभा क्षेत्र के अकेड़ा गांव में रात्रि ठहराव करेंगे। 22 दिसंबर को उनकी यात्रा गुरुग्राम जिले में जाएगी और वह रात्रि ठहराव सोहना हलके के लाखूवास गांव में करेंगे। 22 को ही नूंह मेवात जिले से यात्रा होते हुए सोहना में पब्लिक मीटिंग का आयोजन होगा। 23 दिसंबर को उनकी यात्रा फरीदाबाद जिले में जाएगी और वह यहां के सार्वजनिक स्थल पर रात में रुकेंगे।

साथ ही बताया राज्यसभा सांसद  रणदीप सिंह सुरजेवाला के दिये गए दिशा निर्देश पर मेवात से गुरुग्राम जिले से गुजरने वाली भारत जोड़ों यात्रा रैली के लिए आज रोड मेप का जायजा लिया है। उनके साथ हरियाणा कृषक समाज के  प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर_नैन, इब्राहिम इंजीनियर  अरविंद खटाना,युवा प्रदेश अध्यक्ष कृषक समाज  वीरेंद्र जागलान  , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र रायचंदवाला, हरीश चंद मौजूद रहे।