21 दिसम्बर को प्रात: 6 बजे मुंडका बार्डर फिरोजपुर झिरका में राजस्थान से भारत जोडो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी : विद्रोही
इस अवसर पर विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 उदयभान, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी, आफताब अहमद सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे : विद्रोही

18 दिसम्बर 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि 21 दिसम्बर को तीन दिन के लिए हरियाणा में प्रवेश कर रही प्रथम चरण की राहुल गांधी नेतृत्व की भारत जोडो यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण की गई है और तीनों दिन भारत जोडो यात्रा का मेवात, गुडगांव व फरीदाबाद जिले में आमजनों की ओर से भव्य स्वागत किया जायेगा। विद्रोही ने कहा कि 21 दिसम्बर को प्रात: 6 बजे मुंडका बार्डर फिरोजपुर झिरका में राजस्थान से भारत जोडो यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। दोहा गांव में सुबह 6 बजे राजस्थान कांग्रेस कमेटी हरियाणा में हरियाणा में प्रवेश होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को राष्ट्रीय झंडा सौंपेगी। दोहा गांव में फ्लैग सरमेनी के अवसर पर प्रात: 6 बजे हजारों हरियाणवीं राहुल गांधी व भारत जोडो यात्रा के यात्रियों का जोरदार स्वागत करेंगे। इस अवसर पर विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 उदयभान, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी, आफताब अहमद सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद रहेंगे। 

विद्रोही ने कहा कि 21 दिसम्बर को प्रात: 6 बजे दोहा गांव में राहुल गांधी व भारत जोडो यात्रा का हरियाणा में अभूतपूर्व स्वागत होगा और एक विशाल रैली सुबह-सुबह होगी जिसे राहुल गांधी सम्बोधित करेंगे। दोहा-मेवात से प्रारभ हुआ जोरदार स्वागत प्रथम चरण की हरियाणा में भारत जोडो यात्रा में लगातार तीन दिन जारी रहेगा। वहीं 22 दिसम्बर को गुरूगाम जिले में भारत जोडो यात्रा प्रवेश करेगी जहां सोहना में सांय 6 बजे एक विशाल जनसभा होगी जिसे राहुल गांधी व प्रदेश के अन्य प्रमुख नेता सम्बोधित करेंगे। 23 दिसम्बर को यह यात्रा फरीदाबाद जिले में प्रवेश करेगी जहां रात्रि विश्राम के बाद 24 दिसम्बर को बदरपुर बार्डर से दिल्ली में प्रवेश करेगी। 24 दिसम्बर को बदरपुर बोर्डर पर दिल्ली की ओर प्रात: 6 बजे एक विशाल जनसभा के माध्यम से भारत जोडो यात्रा का जोरदार स्वागत होगा। बदरपुर बार्डर से भारत जोडो यात्रा 24 दिसम्बर को सांय राजघाट पहुंचेगी जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राहुल गांधी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। 

विद्रोही ने कहा कि प्रथम चरण की हरियाणा में होने वाली भारत जोडो यात्रा का 21, 22 व 23 दिसम्बर को जोरदार स्वागत करने की सभी तैयारिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्ण कर ली है और तीन दिन की यात्रा के हर प्वाईंट व कार्यक्रम की जिम्मेदारी नेताओं व कार्यकर्ताओं की तय कर दी गई है। तीनों दिन दक्षिणी हरियाणा के लोग भारत जोडो यात्रा का ऐसा जोरदार स्वागत करेंगे जिससे केन्द्र की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा सरकार में सत्ता जाने की हताशा बढ़ेगी और संघीयों की बौखलाहट सारे देश को साफ-साफ नजर आयेगी। विद्रोही ने मेवात, गुरूग्राम व फरीदाबाद जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जहां-जहां राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा गुजरे, वहां-वहां वे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करके भाजपा-संघ की साम्प्रदायिक उन्मादी, नफरत, बटवारे की सोच के खिलाफ शंखनाद करे।

error: Content is protected !!