चुनाव-2024 की जीत के लिए भाजपा हुई सक्रिय

संगठन और सरकार में परिवर्तन को लेकर भाजपा आलाकमान गम्भीर, पार्टी के मोर्चाे के मुखिया को बदलने की उठी चर्चाएं, सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन पर अभी नहीं लगा विराम

ईश्वर धामु

हरियाणा में भाजपा ने 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी आलाकमान ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी जीत के लिए जूट जाने का फरमान जारी कर दिया है। भाजपा का कार्यकर्ता अब मिशन-2024 पर लग गया है। भाजपा कार्यकर्ता अब भावी प्रत्याशियों की चर्चा करने तथा लोगों की नब्ज टटोलने में लग गए हैं। अर्थात चुनावी माहौल बनाया जाने लगा है। इतना ही नहीं भाजपा के संगठन के पदाधिकारी तथा विधायक और टिकट चाहने वाले भी अपने कार्यकर्ताओं की सुध लेने लग गए हैं। पार्टी के शीर्ष नेता चुनावी रणनीति बनाने तथा उनसे जो भी मिलने पहुंचता है, उनसे भावी प्रत्याशियों के बारे में चर्चा करने लग गए हैं।

दूसरी ओर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा में बड़े परिवर्तन कर तैयारी में लग गया है। अगर हम सूत्रों की माने तो प्रदेश में सरकार तथा संगठन में बदलाव की प्रबल सम्भावना है। चर्चाकारों का कहना है कि अब भाजपा चुनावी जीत के लिए सभी वर्गो को साधने का प्रयास करेगी। अभी तक भाजपा का बड़ा वोट बैंक माने जाने वाला पिछड़ा वर्ग और पंजाबी वर्ग को साधने पर भाजपा काम करेगी। बताया जा रहा है कि इन वर्गो को संगठन में प्रमुखता दी जायेगी। इतना ही नहीं अब तो भाजपा अनुसूचित जाति को भी रिझाने पर भी गम्भीरता से विचार कर रही है।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा सबसे पहले अपने प्रादेशिक संगठन में बड़ा बबदलाव करने जा रही है। यह बदलाव सम्भवतया इसी महीने में हो सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा की केंद्रीय आलाकमान प्रदेश संगठन का नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है। संगठन नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भाजपा आलाकमान गम्भीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि नेतृत्व की कमान पार्टी दक्षिण हरियाणा के एक बड़े नेता को सौंपी जा सकती है। पिछड़े वर्ग से इस नेता का अपना प्रभाव है। इतना ही नहीं यह नेता गुजरात चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ करीब दो सप्ताह तक चुनाव प्रचार करके आया है। चुनाव प्रचार के दिनों में अमित शाह ने इस नेता को परखा है और पिछड़े वर्ग के इस नेता ने शाह का विश्वास भी हासिल किया है। अब बड़ी सम्भावना है कि पार्टी प्रदेश नेतृत्व की कमान इसी नेता को सौंप कर पिछड़े वर्ग को खुश कर दे। ऐसे हालातों में प्रदेश संगठन के पूरे ढ़ांचे का पुर्नगठन तो होगा ही साथ में नए चेहरों को आगे आने का भी मौका मिलेगा।

यह भी पता चला है कि पार्टी के महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के नेतृत्व को में भी बदलाव किया जा रहा है। महिला मोर्चा की कमान किसी किसी अनुसूचित जाति की महिला को सौंपी जा सकती है। युवा मोर्चा की कमान किसी ब्राहमण या पंजाबी के हिस्से में आ सकती है। बताया गया है कि संगठन में बड़े पदों में परिवर्तन के बाद इन नेताओं को अधिक जिम्मेदारी का पद दिया जाना भ्ी निश्चित है। जैसा कि चर्चा है प्रदेश संगठन के मुखिया को राष्ट्रीय राजनीति में लिया जायेगा। संगठन के उनके प्रयोगों को पार्टी दूसरे पाले में बैठा कर उनका उपयोग करना चाहेगी। प्रबल सम्भावना है कि उनके पिछले अनुभव को देखते हुए पार्टी आलाकमान उनको किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद का कार्यभार सम्भलने के आदेश जारी कर दें? इतना ही नहीं दो सप्ताह से प्रदेश सरकार का नेतृत्व परिवर्तन की भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं जोरो पर है।

इस बारे में बताया जा रहा है कि सत्ता की बागडोर भी किसी दूसरे नेता को सम्भलवा दी जायेगी। इस बारे में पार्टी की उच्च आलाकमान बहुत जल्द ही निर्णय लेने जा रही है। हालांकि इस मुख्यमंत्री बदले जाने का खंडन अभी तक मुख्यमंत्री ने अति विश्वयनीय जवाहर यादव ने सोशल मीडिया पर किया है। परन्तु अभी तक किसी बड़े नेता या पदाधिकारी की ओर से खंडन नहीं आया है। इस संदर्भ में बताया यह भी जा रहा है कि प्रदेश भाजपा में विष्फोटक परिवर्तन चालू दिसम्बर महीने में ही हो जाना है। क्योकि अब चुनाव में दो साल से भी कम का समय बचा हुआ है। परिवर्तन को आकार पाने में भी समय लगता है और फिर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का विश्वास भी जीतना होता है। अब देखना है कि भाजपा आलाकमान हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए क्या बदलाव लेकर आती है?

Previous post

बस ड्राइवर के बेटे……. सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शपथ लेंगे, हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर

Next post

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम द्वारा बिजली चोरी करके चलाए जा रहे आर. ओ. प्लांटो पर रेड

You May Have Missed

error: Content is protected !!