फरुखनगर, 7 दिसंबर। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने समस्त राष्ट्र का प्रतिबिंब दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को मिला जनादेश ऐतिहासिक है। दिल्ली नगर निगम के परिणाम आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों के मॉडल की विजय एवं भारतीय जनता पार्टी दुवारा विकास कार्यों में रुकावट पैदा करने के दृष्टिकोण की पराजय है। आम आदमी पार्टी स्वभाविक राष्ट्रीय विकल्प है। कांग्रेस को दिल्ली और राष्ट्र ने पूर्णतया नकार दिया है।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव परिणाम मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित प्रदेश के अन्य नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए संजीवनी साबित होगी।

ऐतिहासिक विजय पर खुशी मनाते रमेश यादव सरपंच, चित्र सिंह, अशोक बंसल, विनोद डीघलिया, सोनू यादव, चांद किशोर, जय प्रकाश, कविंद्र, हुक्म सैनी, सोनू रोहिल्ला, जयबीर जांघू सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सुखबीर तंवर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

error: Content is protected !!