पटौदी – राजकीय महाविद्यालय जाटौली हेली मण्डी में गीता महोत्सव के तहत संस्कृत भारती हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के समापन सत्र में डॉ दिनेश शास्त्री, निदेशक, हरियाणा संस्कृत अकादमी, पंचकूला मुख्यातिथि, श्री प्रमोद शास्त्री, प्रान्त मन्त्री, संस्कृत भारती हरियाणा विशिष्ट अतिथि में डॉ. सुनील शास्त्री ने बताया कि अन्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के तहत संस्कृत भारती हरियाणा के सहयोग से गीता श्लोकोच्चारण, गीता प्रश्नोत्तरी एवं गीता स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें वि‌द्यार्थिय ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिल में तानिया (BA-I) ने प्रथम, मधु (BA-I) ने द्वितीय व दीपांशी (BA-I) तथा मुस्कान (BA-I) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तानिया (BA-I) दिपांशी (BA1) में प्रथम, मुस्कान (BA-I) व झंकार (BA-I) ने द्वितीय तथा प्रभा (BA-I) व दीपिका (BAI) ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। गीता स्लोगन लेखन में प्रभा (BA-I) ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व ज्योति(BAI) व रुचि ने (BA-1) ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

समापन कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा मनोहर गीत संस्कृत माध्यम से प्रस्तुत किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्यातिथि ने विध्‌यार्थियों को गीता की वर्तमान काल में अत्यधिक प्रसिद्धिस्ता प्रतिपादित करते हुए युवावर्ग को गीता अध्ययन के ऊपर जोर देने को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गीता से ही आधुनिक समय की अवसाद आदि समस्याओं का समाधान सम्भव है। मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश यादव ने गीता के समस्त ज्ञान विज्ञान की दृष्टि से अध्ययन व व्यवहारिक प्रयोग हेतु आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री प्रमोद शास्त्री ने विद्यार्थियों को संस्कृत सीखने व वार्तालाप का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया

error: Content is protected !!