राष्ट्रपति महिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि केवल मेहनत के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट अथवा पर्याय नहीं होता। 
 हांसी शहर के प्राचीन शिक्षण संस्था फूलचंद सनातन धर्म वरिष्ठ विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म से मिलकर खुशी जाहिर की 

हांसी ,16 नवम्बर । मनमोहन शर्मा 

स्थानीय पी.सी.एस.डी.वरि. माध्यमिक विद्यालय,  तथा एल.डी.एस.डी.पब्लिक स्कूल, के विद्यार्थियों को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से रूबरू होने तथा उनके साथ बाल-दिवस मनाने का महान अवसर मिला।

 बच्चों ने उनसे मिलकर अपनी जिज्ञासा शांत की तथा उनसे पूछा कि हमें जीवन में सफल होने के लिए क्या करना चाहिए? इस पर महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि केवल मेहनत के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट अथवा पर्याय नहीं होता। हमारा जीवन एक वन-वे ट्रेफिक की तरह है तथा हमें निरंतर आगे ही बढ़ना है। उन्होंने कहा हमें अपने माता-पिता, गुरूजन तथा अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके आर्शीवाद से ही हम जीवन में सफलता तथा योग्यता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय डायरेक्टर श्रीमती गुंजन गोयल ने बच्चों को महामहिम राष्ट्रपति के जीवन से प्रेरणा लेकर सफलता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हो जो ऐसी महान विभूति से साक्षात्कार करने का अवसर मिला। आपको अपने जीवन में सदाचारी, संयमी तथा मेहनती होना चाहिए तभी आपका जीवन सार्थक होगा। 

विद्यालय प्रबन्धक समिति के प्रधान  नीरज बंसल  ने पूरी विद्यालय प्रबन्धक समिति की तरफ से बच्चों को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर बधाई दी तथा भावी जीवन में सफलता के लिए आशिर्वाद दिया। जानकारी स्कूल की प्राचार्य उर्मिला शर्मा ने दी ।

error: Content is protected !!