हिसार: 11 नवंबर – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी के छात्र शुभम सैनी को डॉ. एस.एस. चहल बेस्ट मास्टरस थीसिस अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना और गोबिंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मल्टीडिसप्लेनरी अपरोचिज़ फॉर प्लांट हेल्थ मैनेजमेंट विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया। मास्टरस थीसिस का टाइटल स्टडीज़ ऑन इंटीग्रेटीड अपरोचिज फॉर मैनेजमेंट ऑफ अनियन पर्पल ब्लोच इनसाइटिड बाय अलटरनेरिया पोरी था।  विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने शुभम की इस उपलब्धि के लिए उसे बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

अपनी डिग्री के दौरान शुभम ने कीट विज्ञान, सुक्ष्म जीव विज्ञान एवं बीज प्रौद्योगिकी से जुड़े बहुविकल्पीय कार्य किए। शुभम ने ही पहली बार बताया कि थ्रीपस पारविसपाइनस (कीट) प्याज को हानि पहुंचाता है। उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री डॉ. कुशल राज के मार्गदर्शन में की। इस अवसर पर विशेष कार्य अधिकारी डॉ. अतुल ढ़ीगड़ा व मीडिया सलाहकार डॉ. संदीप आर्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!