पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार कर रहा है तरक्की: डी पूरंदेश्वरी

– कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है: डी पूरंदेश्वरी
– गुरुग्राम के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में हुई अल्पसंख्यक मोर्चा की अहम बैठक
– बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक साल में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई

चंडीगढ़, 10 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों की बैठक गुरुग्राम स्थित गुरुकमल प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती डी पूरंदेश्वरी व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी शामिल हुए। इस मौके पर डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। आज देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। पीएम मोदी की नीतियों का लाभ कार्यकर्ताओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने की और  डी पूरंदेश्वरी व जमाल सिद्दीक़ी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी प्रभारियों ने एक साल में पार्टी के लिए किए गए कार्यों की रिपोर्ट बैठक में रखी। 

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए चौधरी जाकिर हुसैन ने बताया कि बैठक में सभी प्रभारियों से राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विस्तारपूर्वक उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा भी की और आगे के कार्यों के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मोर्चा आने वाले समय में अधिक मजबूत हो और पार्टी की नीतियां तथा योजनाएं ज्यादा से ज्यादा लाभर्थियों तक कैसे पहुंचाई जा सके इसके लिए अपने अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी डी पूरंदेश्वरी ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जरिए ही पार्टी की नीतियां और योजनाएं आम जनता तक पहुंचती है। 

बैठक में दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सभी प्रभारियों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पिछले 1 वर्ष से बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का गुणगान गा रहा है। हर क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना हो रही है। देश लगातार हर क्षेत्र में तेजी से विकास व तरक्की कर रहा है। बैठक के अंत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने हरियाणा की धरती पर पधारने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व आभार जताया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!