मुख्यमंत्री ने करनाल में आयोजित ‘एक शाम, खाटू श्याम के नाम’ कार्यक्रम में बस सेवा शुरू करने की घोषणा की

चंडीगढ़, 7  नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुशासन व पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध करवाई है।  एक- एक करके समीक्षा कर योजनाएं बनाई जा रही हैं।  इसी कड़ी में लोगों को धार्मिक स्थलों से जोड़ने की भी प्रक्रिया के तहत योजनाएं लागू की जा रही हैं। हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग राजस्थान के बालाजी सालासर धाम गुग्गामेड़ी, मेहंदीपुर व खाटू श्याम जाते हैं। इसीलिए इन स्थलों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं कई डिपो से पहले से ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में शीघ्र ही खाटू श्याम के लिए करनाल से सीधी बस सेवा जुड़ जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने करनाल में  आयोजित ‘एक शाम, खाटू श्याम जी के नाम’ कार्यक्रम में लोगों की मांग पर बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा स्मार्ट सिटी करनाल में अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाये गए हैं इसी कड़ी में खाटू श्याम मंदिर के नजदीक भी तौरणद्वार बनाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की पहल की है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड पिछले कई वर्षों से यह कार्य कर रहा है और अनेक तीर्थस्थलों पर मुख्यमंत्री स्वयं दौरा कर योजनाओं का जायजा ले चुके हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही पिछले गीता महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। मॉरिशिस, इंग्लैंड व कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों ने भी अगले वर्ष गीता महोत्सव अपने यहाँ करवाने की इच्छा व्यक्त की है। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!