चेक गणराज्य की राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा की राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात

चंडीगढ़, 4 नवंबर – भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट में उन्होंने राज्यपाल से चेक गणराज्य के साथ हरियाणा के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, कृषि, औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र के सम्बन्धों के बारे विस्तार से चर्चा की।

राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि चेक गणराज्य द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के विश्वविद्यालयों के साथ समझोते से भारत व चेक गणराज्य में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी। इसके साथ-साथ भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चेक गणराज्य की सरकार द्वारा आगे बढ़ कर कार्य करने से हरियाणा व पूरे भारत में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने बताया कि चेक गणराज्य के कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी व संस्कृत विभाग है जहां विद्यार्थियों को ये विषय पढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेक गणराज्य के सांस्कृतिक दल ने भारत के साथ हरियाणा राज्य में दौरा किया है। इससे एक दूसरे की संस्कृति को बढ़ावा मिला है।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा को शाल व श्री कृष्ण भगवान की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। डा. जीगोवा ने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!