नवीन जयहिंद के सफाई कर्मचारियो के धरने में शामिल होने से पहले नगरपालिका के अधिकारी हुए गायब

सफाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों की मांगे जायज़ – नवीन जयहिंद
सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर पीने की नही,उन्हें वेतन देने की हैं जरूरत – नवीन जयहिंद
सफाई कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन को दी 5100 रुपये की सहायता राशि

रौनक शर्मा

महम – बीते बुधवार नवीन जयहिन्द महम में चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। नवीन जयहिंद ने कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को उनके हक की लड़ाई बताते हुए कहा की इस सरकार के लिए इससे शर्मनाक बात क्या ही हो सकती हैं की कर्मचारियों को दिवाली पर गिफ्ट तो दूर उनकी सैलरी तक नहीं दी गई। साथ ही जयहिन्द ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द सभी सफाई कर्मचारियों व कच्चे कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे अगर सरकार ऐसा नही करती है तो हम सभी सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरे शहर का कूड़ा प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सभी सांसदों के घर के बाहर डालेंगे।

नवीन जयहिंद ने कहा की खट्टर सरकार को शासन में आए तीन साल हो गए हैं पर ना ही इनसे कर्मचारियों की सैलरी, ना ही बुजुर्गों की पेंशन दी जा रही हैं और ना ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को ईपीएफ व ईएसआई सेवाओं के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।

वही नवीन जयहिंद ने कहा की सुप्रीम कोर्ट का आदेश अमीरों के लिए आए तो ये लोग 10 साल पुरानी गाड़ियां बंद कर देते हैं परंतु सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं समान काम समान वेतन के परंतु अब समान तो छोड़ो जो वेतन हैं वही नही दे रहे हैं।

जयहिंद ने कहा की कर्मचारियों के पैर धो कर पीने की जरूरत नही, बल्कि कर्मचारियों को तनख्वाह देने की जरूरत हैं। कच्चे कर्मियों को पक्का करने की जरूरत हैं। नवीन जयहिंद ने कहा की सरकार स्वच्छ भारत अभियान तो चला देती हैं परंतु अभियान में काम करने वालों का वेतन नहीं देती। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि इन सफाई कर्मियों के पास सफाई करने का पूरा सामान तक नहीं होता,जिस कारण कितने ही कर्मचारी सीवरों की सफाई करते समय अपना दम तोड़ देते हैं।

वही धरने पर पहुंचे कर्मचारियों ने कहा की वो लोग पिछले 25-25 सालों से कच्चे कर्मियों के तौर पर सफाई का काम कर रहे हैं सरकार उन्हे पक्का करना तो दूर उनकी सैलरी तक नहीं दे रही। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने इंकलाब जिंदाबाद, कर्मचारी एकता जिंदाबाद, ठेकेदारी प्रथा बंद करो के नारे लगाए। धरना प्रदर्शन में पहुंचे कर्मचारियों ने कहा की अगर ये सरकार कटोरा लेकर सड़क पर निकले और कहे की पैसे नहीं हैं तो हम वेतन नहीं लेंगे, अपने तरफ से सरकार को ही दे देंगे

महम नगरपालिका कार्यालय के सामने अजीब बात देखने को मिली नवीन जयहिन्द के महम में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आने की बात सुनकर महम नगरपालिका के सचिव, जेई, एसडीओ, ओर सैनेटरी इंस्पेक्टर नवीन जयहिंद के सफाई कर्मचारियों के धरने में आने से पहले ही दफ्तर से दूम दबाकर भाग गए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!