पूरे दिन उनके आवास पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का 61वां जन्म दिवस धूम धड़ाके और ढोल नगारों के साथ उत्सव की तरह मनाया गया। सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं नेतृत्व के धनी ओम प्रकाश धनखड़ को जन्म दिवस की बधाईयां देने वालों का तांता सुबह से ही लगना शुरू हो गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद, विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं सोशल मीडिया पर भी पूरे हरियाणा से कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ रहने की कामना की। कार्यकर्ताओं के प्यार से अभिभूत धनखड़ ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग ही हैं जो मेरे रक्त में सफूर्ति बन निरंतर बहते हैं। आप सभी की भावनाओं से अभिभूत हूं।

रविवार को कार्यकर्ता सुबह से ही उनके गुरुग्ररम के आवास पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचने शुरू हो गए। उनके आवास का माहौल उत्सव की तरह हो गया। वहीं हरियाणा के अलग जिलों में कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से उनका जन्म दिन मनाया। अस्पतालों में जाकर मरीजों और उनके तामीरदारों को फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं का कहना है प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ केवल व केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी की पूरी संस्था है। हर क्षेत्र की वे पूरी जानकारी रखते हैं। धनखड़ सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक तथा इतिहास के ज्ञान से भरपूर हैं। प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के पुंज हैं। हर तरह की परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं का वे मार्गदर्शन करते हैं।

भाजपा मीडिया सह-प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। गजब की संगठन क्षमता के धनी ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी के कार्यों के लिए ना कभी थकते हैं और ना ही कार्यकर्ताओं को थकने देते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ कहते हैं कार्यकर्ता मेरी मनके के माला के मोती है, नजरों से निकलते जाते है, इबादत होती जाती है। आज में जहां भी हूं इसका सारा श्रेय मैं अपने कार्यकर्ता बंधुओं को, उनके अथाह परिश्रम को और मेरे प्रति उनके विश्वास और स्नेह को देता हूं। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष के अपनत्व और कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ता लगातार जोश से परिपूर्ण रहते हैं और एक ही इशारे पर पार्टी के काम हो या जन सेवा उसमें तन, मन से जुट जाते हैं।