सरकार की कल्याणकारी नीतियों व परम्परागत वोटों से भव्य की होगी ऐतिहासिक जीत
—अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं, लगातार हो रही टूट
—केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हित में किए अनेक कल्याणकारी कार्य

हिसार/चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व

परिवार के परम्परागत वोटों के प्रभाव से आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने का दावा कर रही है लेकिन न नो मन तेल होगा और न राधा नाचेगी क्योंकि अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा—जजपा गठबंधन पूरी एकजुटता से भव्य बिश्नोई के पक्ष में प्रचार में जुटा है और जनता भव्य बिश्नोई को विजयी बनाने की ठान चुकी है। उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में अपनी निश्चित हार देखकर कांग्रेस में पूरी तरह से बौखलाहट है जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे हलकों के लोगों को कांग्रेस में शामिल करके आदमपुर में कांग्रेस की मजबूती का दावा किया जा रहा है जो हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अब कोई भविष्य नहीं है और राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के बाद कांग्रेस की जो दुर्दशा हो रही है, उसको सारा देश देख रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पैंशन सहित तमाम मुद्दों पर सरकार बातचीत करने मुद्दों का समाधान निकालने को तत्पर है लेकिन उपचुनाव के समय प्रदर्शन करके ऐसे मसलों को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण के अनेक निर्णय लिए हैं। अब तक कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग करती रही है लेकिन कभी भी कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग का भला नहीं किया। केन्द्र व हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने जब पिछड़ा वर्ग के हित में अनेक कार्य किए हैं तो पिछड़ा वर्ग को पता चला है कि वास्तव में भाजपा ही उसकी सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं और करोड़ों के विकास कार्य पाइपलाइन में है। अब यहां से भव्य बिश्नोई के विधायक बनने के बाद विकास कार्यों में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहली बार शपथ लेते ही समान विकास का नारा देते हुए हरियाणा एक—हरियाणवी एक का नारा दिया था, जिसके चलते प्रदेश के हर क्षेत्र में समान विकास हुआ है। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा गैबीपुर, जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!