—वर्तमान में जनता रावण नही , सरकार और उसके मंत्रियो से परेशान – जयहिंद

रौनक शर्मा

रोहतक – गत दिनों रोहतक में दशहरे पर अजीब रामलीला देखने को मिली एक तरफ रावण के पुतलों का दहन किया गया वही दूसरी तरफ नवीन जयहिंद द्वारा रावण नही सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियो के बनाएं हुए पुतले बनांकर दहन किया गया
जयहिंद का कहना हैं कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर हैं जनता आए दिन प्रदेश में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है

नवीन जयहिंद ने रोहतक में जनता के लिए रावण दरबार लगाते हुए प्रदेश के हालातो पर कटाक्ष किया

जयहिंद द्वारा लगाए गए दरबार की अध्यक्षता दादा दुलीचंद ने की दरबार मे मौजूदा प्रदेश सरकार के प्रतिकात्मक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज सहित प्रदेश के सभी मंत्रिमंडल के प्रतिकात्मक मंत्री उपस्थित रहे

जयहिंद द्वारा लगाए गए जनता दरबार में रावण की भूमिका स्वयं नवीन जयहिंद द्वारा निभाई गई रावण बने जयहिंद ने दरबार मे उपस्थित जनता के सामने प्रदेश में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन सरकार में हो रही समस्याओ को बारी बारी उठाया ओर प्रतीकात्मक बने मुख्यमंत्री और उसके मंत्रियो ने एक एक करके प्रदेश में जनता के लिए विकास ओर भलाई के कार्य ना करने की बाते बताई जिस पर रावण बने जयहिंद ने उन्हें रावण का पुतला ना फूंकने की बात कही और मंत्रियो द्वारा अपनी गलतियो पर शर्मिदा होने बारे बताया

रावण के दरबार मे प्रतीकात्मक मुख्यमंत्री और मंत्रियो ने हाथ जोड़कर माँगी माफी – जयहिंद

रावण के दरबार मे प्रतिकात्मक बने मुख्यमंत्री और मंत्रियो ने अपनी गलतियो का अहसास करते हुए भविष्य में जनता की भलाई के लिए कार्य करने की बात कही और रावण बने जयहिंद से हाथ जोड़कर माफी मांगी

रावण की भूमिका निभा रहे जयहिंद ने लोगो की समस्याओं के बारे में सरकार से सवाल किए तो जवाब में मौजूदा मंत्रिमंडल ने अपनी भृष्टचारी नीतियों और अपनी काली कमाई की सच्चाई को स्वीकार किया और अपने गलत कार्यो का भार ईमानदार बने प्रतिकात्मक मुख्यमंत्री पर डाल दिया

रावण के द्वारा लगाए गए दरबार मे मौजूदा लोगो ने सरकार की निंदा की ओर दरबार मे उपस्थित लोगो ने रावण बने जयहिंद के साथ मिलकर सरकार और उसके मंत्रियो के दस सिर वाले पुतले का दहन किया जनता ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जनता को बहुत परेशान कर दिया हैं चारो तरह समस्याओ का अंबार लगा हुआ हैं हर सरकारी विभाग में बिना पैसे कोई काम नही हो रहा सभी विभागों में भृस्टाचार का बोल बाला हैं

जयहिंद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जनता को इतना दुखी कर दिया हैं कि जनता रावण के पुतले की बजाए सरकार का पुतला दहन करना चाहती हैं प्रदेश की जनता रावण से नही बल्कि प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान हैं क्योकि रावण के राज्य में जनता खुशहाल थी लेकिन बीजेपी सरकार में जनता में बेरोजगारी, भुखमरी, फैली हुई हैं गरीब दलितों के घर तोड़े जा रहे हैं

प्रतिकात्मक बने सरकार के अलग अलग विभाग के मंत्रियो ने अपने अपने विभाग की नीतियों और कार्यो के कारण हो रही जनता की समस्याओं को स्वीकार करते हुए रावण बने जयहिंद के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उन्हें माफ करने की अपील की ओर जनता से भी हाथ जोड़कर माफी मांगी

error: Content is protected !!