किसान-मजदूर-गांव जोड़ो यात्रा का 9 अक्टूबर को सांपला में होगा समापन
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, डॉ. अशोक तंवर के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
आप किसान विंग ने असंध से 2 अक्टूबर को शुरू की थी यात्रा
किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी और प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 1200 किमी का सफर तय कर पहुंचेंगे सांपला
पूरे प्रदेश के किसानों को एकजुट कर लड़ेंगे किसानों, मजदूरों और कमेरों के हक की लड़ाई

रोहतक, 5 अक्टूबर – आम आदमी पार्टी किसान विंग की प्रदेशस्तरीय किसान-मजदूर-गांव जोड़ो यात्रा का समापन 9 अक्टूबर को चौ. छोटूराम स्मारक सांपला में होगा। इस मौके पर किसान विंग की ओर से जनसभा का आयोजन किया जायेगा। इसमें राष्ट्रीय स्तरीय और प्रदेश स्तरीय नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी जिलों से किसानों का जत्था छोटूराम स्मृति स्थल पहुंचेगा।

ये बात आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेश सचिव करण सिंह धनखड़ ने बुधवार को सोनीपत रोड स्थित जोन कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि असंध से महात्मा गांधी जयंती के दिन प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी और प्रदेश प्रभारी किसान विंग गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश के किसानों की समस्याएं जानी जाएगी। उन्होंने बताया की इस यात्रा का मकसद किसानों और मजदूरों को एकजुट कर उनकी आवाज बुलंद करना है। उनके हकों की लड़ाई लड़ना है।

1200 किमी का सफर तय करेंगे, सभी 22 जिलों में जायेंगे

असंध से 2 अक्टूबर को शुरू हुई यात्रा के दौरान 1200 किमी का सफर तय किया जायेगा। प्रदेश सचिव धनखड़ ने बताया कि इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी एक-एक जिले के किसानों से मिलेंगे और उनकी समस्या जानेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ किसान नेता रामरत्तन हुड्डा, किसान विंग कलानौर अध्यक्ष राजकुमार नंबरदार और मूर्ति अहलावत मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!