— धनखड़ ने पत्रकारों को दिखाई भव्य बिश्नोई की पार्टी सदस्यता शुल्क की रसीद
–पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर भाजपा जिला ईकाई बना रही हैं रणनीति

बहादुरगढ़ :- सोनू धनखड़

भाजपा आदमपुर उपचुनाव के चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरी हुई है और विपक्ष अभी भी भ्रम में है। भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई युवा है, शिक्षित है,भाजपा का सदस्य है, अच्छी संभावनाएं हैं और बहुत अच्छे मतों से विजयी होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। एक सवाल का जवाब देते हुए धनखड़ ने भव्य बिश्नोई की भाजपा की सदस्यता शुल्क की रसीद पत्रकारों को दिखाते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। इन लोगों का यह भ्रम आदमपुर हलके की जनता जनाद्र्घन दूर कर देगी।

— 27 अक्टूबर को लोकसभा और नवबंर के तीसरे सप्ताह में प्रदेश स्तर की रैली
धनखड़ ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के 27 अक्टूबर को आठ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसी दिन प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे डॉ मंगलसेन जी की जयंती है। भाजपा 27 अक्टूबर को लोकसभा क्षेत्र स्तर की रैली आयोजित करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश स्तरीय रैली नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगी। प्रदेश स्तर की यह रैली ऐतिहासिक होगी। लोकसभा क्षेत्र स्तरीय रैली के लिए पार्टी के बड़े नेताओं का समय लिया जा रहा है।

— पंचायत चुनाव पर जिला ईकाई बना रही है रणनीति
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री धनखड़ ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव पर पहले अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुकी है। पंचायत चुनाव भाईचारे की भावना और सिंबल दोनों पर लड़ने की बात आई है। सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय जिला ईकाईयों पर छोड़ा गया है। जिला ईकाई इस दिशा में रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं और भाजपा की जिला ईकाई अपने स्तर पर निर्णय लेने मेंं सक्षम हैंं।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बैठक में जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की गई संगठनात्क तैयारियों और आगे की रणनीति की जानकारी दी।

बैठक में सांसद डॉ अरविंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बडौली, पूर्व विधायक नरेश कौशिक,जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिला प्रभारी महेश चौहान, नप चेयरमैन सरोज राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, जिला महामंत्री कप्तान बिरधाना, अश्वनी शर्मा, कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सहित सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!