द्वितीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा और नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा

कैथल, पेहवा और गुहला चीका में कार्यकर्ताओं का लिया फीडबैक
संगठन निर्माण की बारीकियों पर कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा
कार्यकर्ताओं की दिया संदेश, गांव-गांव जाकर मजबूत करें संगठन, नए लोगों को जोड़ें : अनुराग ढांडा
सभी कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेकर ही करेंगे पदाधिकारियों की नियुक्ति : अनुराग ढांडा
बूथ से जिला स्तर तक तैयार करेंगे मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम : चित्रा सरवारा

कैथल, 19 सितंबर -आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को नॉर्थ जोन के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कैथल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसके साथ पेहवा और गुहला-चीका में भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई और आगे की जिम्मेदारी तय की गई। इसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़, नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा और नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन निर्माण की लेकर चर्चा की। अनुराग ढांडा ने कहा कि संगठन निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके साथ नए और पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। 2024 विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को गांव में जाकर मजबूत टीम तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि हम जिला स्तर से बूथ तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करेंगे। एक से डेढ़ महीने में संगठन का नए स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बना कर आने वाले चुनावों की तैयारी को लेकर समीक्षा भी की। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी संगठन में मजबूती को लेकर आपसी समन्वय और आगे की तैयारी को लेकर फीडबैक दिए। नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बना कर टीम तैयार की जाएगी। सभी जिलों में मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया इसके तहत हम पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे हैं और जो कार्यकर्ता हमारे साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और धरातल पर काम कर रहे हैं। उनको ब्लॉक, विधानसभा स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर नियुक्ति करने को लेकर और प्रदेश में पार्टी के विस्तार को लेकर राय ली जा रही है। दूसरी बार की बैठक में पार्टी की नीतियों को लेकर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ताकि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जा सके।

आम आदमी पार्टी की नॉर्थ जोन अध्यक्ष चित्रा सरवारा ने बताया कि गुहला चीका और पेहवा में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सभी से फीडबैक लिया गया वहीं आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। बीजेपी प्रदेश और देश में सभी बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिले, ब्लॉक से बूथ स्तर तक टीम में मजबूती से समन्वय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से विफल हो चुकी है। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, सुमित हिंदुस्तानी, मेवा राम, रामकिशन ठाकुर, चेयरपर्सन निशा कानो वांघा, अनिल धवन, गुरविंदर नाथ, रघुबीर सिंह चट्ठा और वीरभान भाकली समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!