25 अगस्त 2022 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस की 4 सितम्बर को दिल्ली में होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल रैली की तैयारियां पूरे हरियाणा में जोरशोर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 उदयभान के नेतृत्व में सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुटता कर रहे है। विद्रोही ने दावा किया कि 4 सितम्बर की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में हरियाणा से एक लाख से ज्यादा लोग महंगाई पर हल्ला बोलने के लिए रामलीला मैदान दिल्ली में पहुंचेगे।

इस रैली की तैयारी के लिए तीन लोकसभा क्षेत्र गुरूग्राम, फरीदाबाद व महेन्द्रगढ़-भिवानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दक्षिणी हरियाणा के आठ जिलों के नेता व कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक 27 अगस्त को सुबह 11 बजे राज्यसभा सासंद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के आवास 15 तालकटोरा रोड़ नई दिल्ली में विपक्ष के नेता चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में दक्षिणी हरियाणा के रेवाडी, गुरूग्राम, नूंह, महेन्द्रगढ़, चरखी-दादरी, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल जिले के सभी कांग्रेस नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं 28 अगस्त को चंडीगढ़ में विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के निवास कोठी नं0 70, सैक्टर 7 में सुबह 11 बजे अम्बाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सम्बन्धित नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 

विद्रोही ने कहा कि 27 अगस्त की बैठक में दक्षिणी हरियाणा के आठ जिलों के आमजनों को 4 सितम्बर की कांग्रेस की रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। दक्षिणी हरियाणा की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में मजबूत उपस्थिति तय करने के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देकर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई जायेगी। विद्रोही ने दक्षिणी हरियाणा से सम्बन्धित इन आठ जिलों के गुरूग्राम, फरीदाबाद व महेन्द्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों से विनम्र आग्रह किया कि वे 27 अगस्त को सुबह 11 बजे तालकटोरा रोड़ दिल्ली पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे। 

error: Content is protected !!