कल तक जो भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसती थी आज दक्षिणी हरियाणा में उसी कथित पार्टी विद डिफरेंस में जूतों में दाल बट रही है

21 अगस्त 2022 –   स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में दावा किया कि जिस अहीरवाल क्षेत्र से भाजपा ने विगत 2 लोकसभा व 2 विधानसभा आम चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी अब उसी अहीरवाल में भाजपा में बिखराव की शुरुआत हो चुकी है1 और 2024 के लोकसभा चुनाव के आते-आते यहां भाजपा का कुनबा पूरी पूरी तरह से बिखर जाएगा1  

  विद्रोही ने कहा कि भाजपा में आजकल जिस तरह नेता, कार्यकर्ता बयान बहादुर बनकर मीडिया में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं वह भाजपा की गुटबाजी और बिखराव की ऐसी शुरुआत है जिससे दक्षिणी हरियाणा की राजनीति में आने वाले 2 वर्षों में भारी गुणात्मक परिवर्तन आने वाले है1 इस क्षेत्र में कांग्रेस फिर से मजबूत होकर अपना पुराना गौरव पाएगी और भाजपा उसी स्थिति में पहुंच जाएगी जैसी स्थिति उसकी 2014 से पूर्व की थी1 अहीरवाल के भाजपा नेताओं में टकराव, राजनीतिक मतभेद-मनभेद कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है1       

विद्रोही ने कहा कल तक जो भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसती थी आज दक्षिणी हरियाणा में उसी कथित पार्टी विद डिफरेंस में जूतों में दाल बट रही है1 भाजपा नेता व कार्यकर्ता सत्ता चासनी चाटते रहने के चलते भाजपा से जरूर चिपके हुए हैं लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक 6 माह पहले भाजपा में बड़ा विस्फोट और भाजपा में बिखराव तय है1 भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं का सांप्रदायिक, फासिस्ट, अहीरवाल विकास, किसान-मजदूर-गरीब विरोधी भाजपा-संघ से मोहभंग अलगाव पैदा हो चुका है1       

विद्रोही ने कहा कि हाल में वर्चस्व की लड़ाई के लिए भाजपा मे आजकल जो खुलेआम लड़ाई चल रही है, मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह यहां से भाजपा के 2 लोकसभा व 2 विधानसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन के बिखरने की शुरुआत है1 आमजन महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ भाजपा-संघ सरकार की अहीरवाल, किसान-मजदूर, विकास विरोधी मानसिकता को पहचान कर फिर से कांग्रेस को ताकत देने का मन बना चुका है1

error: Content is protected !!