कांग्रेस नेत्री वर्मा ने कहा – ये भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा देश से नफरत को मिटाएगी और सद्भाव को बढायेगी

पटौदी – 13/8/2022 *1962 के युद्ध में शहीद हुए जाट रेजिमेंट के वीर शहीद झाबर सिंह सुपुत्र श्री चन्दगी राम की स्मृति में आज पटौदी खण्ड के गांव गदाईपुर में कांग्रेस नेत्री सुनीता वर्मा के नेतृत्व में आजादी गौरव पद यात्रा निकाली गई। इस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में आजादी की लड़ाई में शहीद हुए सभी स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया। इस यात्रा में युवाओं ने जमकर ‘देश के वीर शहीद – अमर रहे, अमर रहे’ व ‘हर घर तिरंगा फहराना है – स्वतंत्रता दिवस मनाना है’ और ‘भारत माता की – जय’ जैसे गगनभेदी नारे लगाये गए।

वर्मा ने यात्रा में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की ये तिरंगा यात्राएं देश को जोड़ने का काम करेंगी और इनसे वीर सेनानियों की अमर गाथाओं से लोग परिचित होंगें व राष्ट्रभावना जन जन तक पहुंचेंगी। उन्होनें कहा कि ये बहुत ही शर्म की बात है की आज कुछ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज का भी व्यापार कर डाला, राशन के थैले पर मोदी जी की फ़ोटो लगी तो सरकार द्वारा थैला मुफ्त बाँटा जा रहा था, और कमीशन तथा वोट के लिए फिल्में भी टैक्स फ़्री की गईं, किन्तु इनके द्वारा भारतीय राष्ट्रध्वज को सरेआम जबर्दस्ती बेचा जा रहा है। इस तिरंगा विरोधी भाजपा की यही देशभक्ति समझने का फेर है।

महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि झूठ व नफरत फैलाने वाली बीजेपी ने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस के वीर क्रान्तिकारी महापुरुषों के बारे में आज देश में भ्रम फैला दिया है, उन्हें आजादी की लड़ाई लड़ने वालों का विरोधी करार देकर आज लोगों में झूठ भरी नफरत फैलाने का काम ये बीजेपी कर रही है। उन्होनें कहा कि सच्चाई यह है कि अलग-अलग विचार वाले हमारे क्रांतिकारियों ने देश के प्रति एकजुट होकर, मिल-जुलकर लड़ाई लड़ी, शहादत दी और अपना खून देकर हमें आज़ादी दिलाई जिसकी बदौलत 75 साल से हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है।

वर्मा ने कहा कि जो लोग हमारे नायकों के बारे में अफवाह फैलाते हैं, ये उसी आरएसएस के लोग हैं जिसने अपने मुखपत्र में भगत सिंह की शहादत का मजाक उड़ाया था और अपने कार्यकर्ताओं को ताकतवर अंग्रेजों से न लड़ने की सलाह दी थी। जिन्होंने उस समय हमारे शहीदों की जगह अंग्रेजों का साथ दिया, वे आज भी हमारे शहीदों के बारे में गलत बातें प्रचारित कर रहे हैं, क्योंकि उनकी मंशा ठीक नहीं है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का तिरंगे के लिए बलिदान का लंबा व गौरवशाली इतिहास रहा है। राष्ट्रीय हित व उनकी रक्षा करने में देश में किसी भी संघटन का कांग्रेस के साथ कोई मुकाबला नहीं हैं। कई कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता से पहले और बाद में राष्ट्रवाद के लिए प्राण अर्पित किये है।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा त्याग और बलिदान की राजनीति की है, देश पर अपना सब कुछ न्यौछावर किया है और ये अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले आज देश प्रेम का नाटक तो कर सकते हैं लेकिन असलियत में कभी देश से प्रेम नहीं कर सकते। उन्होनें कहा कि ये लोग अपनी पार्टी का झंडा तो मुफ्त में घर-घर लगा कर जाएंगे लेकिन देश का झंडा 25 रुपए में बेच कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करेंगें और अपने पूंजीपति मित्रों की जेबें भरने का काम करेंगें, क्योंकि देश का सब कुछ बेचते बेचते अंत में इस बीजेपी ने तिरंगा भी बेंच दिया। देश का जो झंडा खादी से बनता था, यानी स्वदेशी था, अब उसकी जगह अंग्रेजों के मुखबिरों ने पॉलिस्टर में बदलकर इसे भी विदेशी कर दिया।

इस आजादी गौरव यात्रा में उनके साथ सुरेन्द्र ठाकरान, संजय कुमार, धर्मवीर, संजय ठाकरान, जतिन ठाकरान, महेश, विक्रम व अन्य सैंकडों ग्रामीणों व बच्चों ने हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!