-सुशांत लोक सी-ब्लॉक स्थित राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम, निकाली तिरंगा यात्रा

गुरुग्राम। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मंगलवार को सुशांत लोक सी-ब्लॉक स्थित राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी रहे, वहीं अध्यक्षता वार्ड-32 की पार्षद आरती यादव के पति अनिल यादव ने की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रधानाध्यापक टीएस चौहान एवं अन्य अध्यापकगण ने किया। इसके बाद कार्यक्रम में अपना वक्तव्य देते हुए श्री बोधराज सीकरी ने तिरंगे का महत्व, संविधान का महत्व और संवैधानिक पदों के महत्व को समझाया। बच्चों को उनके संविधान में निहित कर्तव्यों एवं राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। श्री सीकरी ने कहा कि इस बार आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं इसी उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह हम सबको सौभागय है कि हम इन क्षणों के गवाह बन रहे हैं। यह महोत्सव हमारी सांझेदारी से मनेेगा। उन्होंने बच्चों को अपने राष्ट्र के सम्मान के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हमें अपने तिरंगे को सदा ऊंचा रखना है। तिरंगे की ऊंचाई, उसका सम्मान हम सबका सम्मान बढ़ाता है। अपने तिरंगे और अपने संविधान के बारे में हमें अपनी पीढिय़ों के बीच बातें सांझा करनी चाहिए। इस बार जो आजादी की अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, वह भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। यह सदियों तक स्मरण किया जाएगा।

इसके बाद बोधराज सीकरी, अनिल आरती यादव और सुशांत लोक रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय टंडन की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बच्चों द्वारा जोशीले स्वर में भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम का उद्घोष किया गया।

error: Content is protected !!