तीज पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में घरों में काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया दिशा फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती वैशाली तोमर ने

गुरुग्राम, 29 जुलाई। जहां एक और सभी महिलाएं तीज के त्यौहार को खुशी हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं वहां वैशाली तोमर ने तीज का त्योहार सभी के साथ मनाते हुए जो घरों में सहायक के रूप में कार्य करती हैं महिलाएं आसपास की सभी महिलाओं के साथ खुशी और हर्ष उल्लास से समानता का संदेश देते हुए तीज का त्योहार मनाया उन्होंने साथ बैठकर मेहंदी लगाई और लगवाई श्रृंगार का सामान बैठकर खाना खिलाया नृत्य और गायन करके उनके चेहरे की जो खुशी जो भाव थे और जो आशीर्वाद उन्हें मिला अकल्पनीय है

वैशाली तोमर का कहना है कि आज अगर हम सच सावरकर बाहर जा पा रहे हैं कार्य कर रहे हैं तो हम इन महिलाओं की वजह से ही हैं इन महिलाओं को पहला हक बनता है हर त्यौहार को खुशी पूर्वक मनाने का उन्होंने छोटा सा प्रयास अपने आसपास के घरों में काम करने वाली महिलाओं के साथ तीज का त्योहार मना कर अपनी खुशी को दोगुना किया.

दिशा फाउंडेशन ने भगवती सदन में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में घरों में काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन से संबंधित गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई।

दिशा फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती वैशाली तोमर ने कहा कि तीज का महत्व हमारी पुरातन संस्कृति से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग तीज के महत्व को भूलता जा रहा है। दिशा फाउंडेशन का यह प्रयास संस्कृति के प्रसार में सहायक रहेगा। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों से भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार हमेशा ही ताजगी का अहसास कराता है। यह पर्व लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

error: Content is protected !!