हिसार 29 जुलाई :भाजपा हिसार विधान सभा क्षेत्र के शहरी मंडल के एक भाग के शक्ति केंद्र प्रमुखों , बूथ अध्यक्षओं , पालको की एक बैठक का आयोजन पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए निकाय मंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन की केंद्रीय योजना अनुसार बूथों के सशक्तिकरण के लिए एक विस्तृत योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए पन्ना स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी सौंपी गई है। हर विधान सभा क्षेत्र में कमजोर बूथों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथों में जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी की जनहितकारी नीतियों व जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत करा कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता कुशल व अनुभवी हैं हम सभी का कर्तव्य है कि हम पार्टी संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के लिए जी जान से जुट जाएं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हिसार विधान सभा के सभी बूथों की बैठक कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान
निकाय मंत्री ने कहा कि 13-14-15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की इस अभियान में प्रमुख भूमिका होगी।

नगर दर्शन विशेष पोर्टल
कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने नगर दर्शन नाम से एक विशेष पोर्टल विकसित किया है जिसमे शहरी नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याओं को पोर्टल पर ऑन लाइन लोड कर सकते हैं । किसी भी नागरिक को अब अपनी गली मुहल्ले कालोनी की किसी भी तरह की समस्या के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नही होगी। आपके सांसद, विधायक याआपके वार्ड के पार्षद की अनुशंसा पर समस्या का निराकरण घर बैठे हो जाएगा। कोई भी नागरिक पूरे प्रदेश में अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पोर्टल खोल कर इसका उपयोग कर सकता है।

इस अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्द्र गुप्ता, प्रवीण पोपली, प्रवीण जैन, विकास जैन, दयानंद शर्मा,कृष्ण बिश्नोई , नरेश सिंगल, दीनदयाल गोरखपुरिया, महावीर जांगड़ा, विजेंदर बेनीवाल मोहित गोयल, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!