सोहना बाबू सिंगला 

सोहना नगरपरिषद में अबकी बार चुनावों में जीत हासिल करके परचम लहराया है। जिनकी संख्या नौ है। जो अपने वार्डों की कमान संभालेंगी। वहीं ऐसा होने से परिषद बोर्ड में महिला पार्षदों के बोलबाला रहने की संभावना है। जबकि पिछली बार महिला पार्षदों की संख्या काफी कम थी। 

विदित है कि सोहना नगरपालिका को सरकार द्वारा गत 5 सितंबर, 2014 को अपग्रेड करके नगरपरिषद का दर्जा दिया गया था। नगरपरिषद को कुल 21 वार्डों में विभाजित किया गया था। जिसकी कमान बैकवर्ड महिला विभा खटाना को सौंपी थी। जिनका कार्यकाल जून, 2021 में पूरा हो गया था। किंतु चुनावी मामला अदालत में अटक जाने से उक्त चुनाव  एक वर्ष देरी से सम्पन्न हुए थे। 21 सदस्यीय सोहना नगरपरिषद में इस बार कुल 9 महिला पार्षदों ने जीत दर्ज की है। जो अपने अपने वार्डों की कमान संभालेंगी।

ये होंगी महिला पार्षद

सोहना नगरपरिषद में कुल 9 महिला पार्षद होंगी। जिनमें वार्ड संख्या 1 से अंजू, वार्ड नम्बर 2 से रीना देवी, वार्ड नम्बर 5 से वेदकला शर्मा, वार्ड नम्बर 10 से ललिता, वार्ड नम्बर 12 से ताहिरा, वार्ड संख्या 13 से आशा, वार्ड नम्बर 18 से सुनीता देवी, वार्ड नम्बर 19 से राखी, वार्ड नम्बर 21 से निर्मला शामिल हैं। जो अपने वार्डों की कमान संभालेंगी।

1 अगस्त को होगी शपथ

सोहना नगरपरिषद के नवनिर्वाचित पार्षद सोमवार, 1 अगस्त को दोपहर 1 बजे, अग्रसैन भवन में शपथ लेंगे। जिसके लिए प्रशासन ने फरमान जारी कर दिए हैं। पार्षदों को एसडीएम सोहना जितेंद्र गर्ग शपथ दिलाएंगे। जिसके लिए नगरपरिषद ने तैयारियां आरम्भ कर दी है।

error: Content is protected !!