पीएम मोदी का दूरदर्शी फैसला जो राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू: जरावता

उचित समय पर समर्पित कार्यकर्ता को प्रदान किया गया सर्वाेच्च सम्मान.
भाजपा संगठन की ही नीतियां समर्पित कार्यकर्ता को आगे लेकर आना.
अंतिम पायदान के आदिवासी कार्यकर्ता को बनवाया गया राष्ट्रपति.
अंतिम पायदान की हर समस्या से अवगत है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का कार्यकाल रहेगा देश में स्वर्णिम कार्यकाल
.

फतह सिंह उजाला
पटौदी । 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी संगठन का दूरदर्शी फैसला ही है कि देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति पर बेहद पिछड़े कहे जाने वाले क्षेत्र की निवासी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का 15 वा राष्ट्रपति चुना गया है। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का चयन पीएम मोदी की दूरगामी सोच और एक क्रांतिकारी निर्णय भी साबित आने वाले समय में होगा । भाजपा में किसी भी प्रकार का भाई भतीजावाद नहीं और ना ही यहां किसी उम्मीदवार के चयन में किसी का दखल और सिफारिश भी चलती है। केवल और केवल मात्र समर्पित कार्यकर्ताओं को समय आने पर उचित और सर्वाेच्च सम्मान भाजपा में ही प्रदान किया जा सकता है । इस बात को भाजपा नेतृत्व सहित पीएम मोदी ने साबित भी करके दिखा दिया है । यह बात पटौदी के एमएलए एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एडवोकेट सत्य प्रकाश जरावता ने राष्ट्रपति चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में पटौदी रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के संग, उमंग और उत्साह के माहौल के बीच कहीं।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब बेहद पिछड़े कहे जाने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्र संबंधित और एक साधारण से गांव में रहने वाले कार्यकर्ता द्रौपदी मुर्मू को उनके द्वारा अपने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए देश का राष्ट्रपति बनने का मौका प्रदान किया गया है। भाजपा में किसी भी प्रकार के चुनाव के लिए किसी की सिफारिश नहीं चलती, न हीं किसी का दवाब माना जाता है। भाजपा पार्टी में और संगठन में केवल कार्यकर्ता का समर्पण और उसकी योग्यता ही चयन का पैमाना बनी हुई है । एमएलए जरावता ने कहा एक महिला के रूप में देश की दूसरी राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के कारण हम यह सभी गर्व के साथ कह सकते हैं कि देश की आधी आबादी महिला वर्ग का सम्मान कई गुना बढ़ गया है ।

उन्होंने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन और राजनीतिक कार्यकाल बहुत ही जटिल और चुनौतीपूर्ण रहा है । सही मायने में आज देश के प्रत्येक नागरिक को विशेष रुप से जो राजनीति में सक्रिय हैं उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। बतौर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किए गए कार्य भी विभिन्न कारणों को लेकर अनुकरणीय और चर्चित रहे हैं । उन्होंने हमेशा समाज के गरीब पिछड़े उपेक्षित और अंतिम पायदान के आम नागरिक के हक हकूक सहित अधिकारों की बात की है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अध्यात्म से अत्यधिक स्नेह और लगाव भी बना हुआ है। वह बहुत ही नेक दिल और धार्मिक प्रवृत्ति की इंसान भी हैं । एमएलए जरावता ंने कहा देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर पदासीन होने के साथ ही देश की आधी आबादी महिला वर्ग भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करेगी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विजय के उपलक्ष पर विक्ट्री का सिंबल बना कर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते मुंह भी मीठा करवाया।

Previous post

अवैध हथियार सहित 03 काबू, कब्जा से 03 देशी कट्टा व 03 जिंदा कारतूस बरामद

Next post

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलकर युवा पीढ़ी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं : ओमप्रकाश यादव

You May Have Missed

error: Content is protected !!