राजीति को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए

भिवानी।  चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार ऋतु सिंह ने कहा है कि छात्रों को गंभीर और समर्पित राजनीति करनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र ने देश को अरूण जेतली, सुषमा स्वराज, अजय माकन, सीताराम येचुरी जैसे नेता दिये हैं। श्रीमती ऋतु सिंह जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के कार्यक्रम कॉफी विद जर्नलिस्ट में श्रीअतिथि के रूप में भाग ले रही थी।

कार्यक्रम के प्रस्तोता ईश्वर धामु के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा तो राजनीति का सेतु है। उन्होंने माना कि राजनीति के लिए किसी भी छात्र को अपनी पढ़ाई में विध्र नहीं डालना चाहिए। क्योंकि प्रभावी और जनसमर्थन की राजनीति के लिए उच्च शिक्षा आवश्यक है। आज के समय में एक शिक्षित व्यक्ति ही जनसमर्पित राजनेता बनता है। उन्होंने कहा कि राजनीति को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने अपने आप को शिक्षा और शिक्षण के प्रति समर्पित कर दिया है। शिक्षण के क्षेत्र में रह कर उनको व्यवहारिक और व्यवसायिक ज्ञान मिला है। उन्होंने अपने ही छात्रों से बहुत कुछ सीखा है। ऋतु सिंह अपने पिता से बहुत प्रभावित है। अपने पिता की शिक्षाओं को ही अपने जीवन में ढाला है।

उन्होंने कहा कि अनुभवी लोग और बच्चे हमेशा आकर्षित करते हंै। उनको किताबें पढऩे का शौक नहीं अपितु जुनून है। किताबों में वो इस कदर पहुंच जाती है कि वो कुछ समय के लिए दुनिया से भी दूर हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे शिक्षण क्षेत्र में न होती तो वे प्रशासनिक अधिकारी होती।

error: Content is protected !!