रेवाड़ी, 21 मई 2022 – जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी की और से  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 31वें बलिदान दिवस पर लघु सचिवालय के पास स्थित राजीव चौक पर स्थित राजीव गांधी प्रतिमा पर भूतपर्व मंत्री डाक्टर एमएल रंगा की अध्यक्षता में भावभीनी श्रद्दांजलि अर्पित की गई जिसमे प्रमुख रूप से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही, जिला कांग्रेस पूर्व प्रधान कंवर दीवान सिंह चौहान, दिनेश राजेंद्र यादव ठेकेदार, जिला बार पूर्व प्रधान सुरेश यादव ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये1 कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भूतपर्व मंत्री डाक्टर एमएल रंगा ने कहा राजीव गांधी का अमर बलिदान देश सदैव याद रखते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलता रहेगा1 उन्हें कहा आज एक बार फिर मोदी-भाजपा संघ सत्ता दुरुपयोग से देश ने साम्प्रदायिक उन्माद, नफ़रत की भावना पैदा करके वोट बैंक की ओछी राजनीति के लिए समाज को बाटकर भारत को कमजोर करने का जो कुप्रयास कर रहे है उसके खिलाफ कांग्रेसजनो को आमजन को लामबंद करके लोकतंत्र, संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी1  डाक्टर एमएल रंगा ने लोगो से आह्वान किया की वे भाजपा की फासिस्ट, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सडको पर लड़ाई लड़ने को आगे आये1

 इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता व स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी नमन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि 31 वर्ष पूर्व पेरम्बदूर में लिट्टे समर्थक आतंकवादियों ने भारत के इस महान सपूत को मानव बम से उड़ाकर हमसे छीन लिया था। राजीव गांधी ने अपनी परमपूज्य माता श्रीमती इंदिरा गांधी की तरह ही देश की एकता, अखंडता व सामाजिक सदभाव के लिए आतंकवादियों के विरूद्घ लड़ते हुए देश के लिए अपने को बलिदान कर दिया। राजीव गांधी ने अपने मात्र 10 वर्ष के राजनीतिक जीवन में भारतीय राजनीति व समाज को इतना प्रभावित किया कि आज भी पूरा देश उनके विचारों व आदर्शो से प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने ही देश को 21वीं सदी का भारत बनाने का सपना लेकर सूचना प्रोद्यौगिकी व कम्प्यूटर क्रांति की शुरूआत देश में की। जब विपक्षी दल राजीव गांधी की सूचना प्रोद्यौगिकी व कम्प्यूटर क्रांति का मजाक उड़ा रहे थे, तब वे प्रतिबद्घता के साथ सभी आलोचनाओं को दरकिनार करके देश व इसके युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य कर रहे थे। 

 विद्रोही ने कहा कि देश की लोहपुरूष महिला व जनजन की लोकप्रिय नेता श्रीमती इंदिरा गांधी की अपने ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गई हत्या के बाद विषम परिस्थितियों में राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। अपने पांच वर्ष के प्रधानमंत्रीत्वकाल में उन्होंने देश में नई अर्थव्यवस्था की जो नींव रखी, उसी के बल पर ही जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट के दौर में गुजर रही थी, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से खड़ी रही। इसका सारा श्रेय श्री राजीव गांधी को ही जाता है। देश के युवाओं को भारत के नवनिर्माण के लिए राजनीति में लाने व उन्हेे स्थापित करने के प्रयास के चलते ही आज के बहुत से नेता देश की राजनीति में महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान होकर राष्ट्र की सेवा कर रहे है। 

विद्रोही ने कहा कि 31 वर्ष पूर्व 21 मई 1991 को राजीव गांधी तो लिट्टे आतंकवाद का शिकार होकर देश के लिए कुर्बान हो गए, लेकिन उनका जीवन चरित्र आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। आज उनके बलिदान दिवस पर हमे आतंकवाद, क्षेत्रावाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अन्याय के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने का संकल्प लेकर ही मां भारती के इस महान सपूत के बलिदान को सच्ची श्रद्घाजंली देना ही उनके प्रति सही आदर व आभार होगा।

चौधरी तेजसिंह, नवल, महेंद्र रंगा सरपंच,गजराज, जयपाल, जोगिंदर, राकेश, कृष्णलाल, विपिन, राजसिंह कपिल यादव, अमन कुमार एडवोकेट, यश यादव, ने भी श्री राजीव गांधी के प्रति अपने श्रद्घसुमन अर्पित किए। 

error: Content is protected !!