सोहना :- प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार आज सोहना की हनुमान बगीची में पहुंचे।उनका सोहना पहुंचने पर हनुमान बगीची में सोहना शहरवासियो और व्यापारी भाइयो ने फूलमालाओं से स्वागत जोरदार स्वागत किया।जहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने प्रदेश कार्यकारिणी पर चल रहे चर्चाओं पर विराम लगाते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें एक छोटे से कार्यकर्ता को दक्षिणी हरियाणा की जिम्मेवारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। मैं माननीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी, श्री मति प्रियंका गांधी,प्रभारी विवेक बंसल, प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस संगठन को और मजबूती देने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि  वह पार्टी के लिए हमेशा सच्चाई व ईमानदारी के चलते पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे पार्टी में युवाओं को जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल करने का पहली प्राथमिकता होगी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी छोटा हो या बड़ा सभी को एक समान दिया जाएगा जहां उन्होंने एक सवाल में बताया कि 4 मई को चंडीगढ़ में कार्यकारिणी ज्वाइन करेगी और काग्रेस पार्टी के कार्य में तेजी लाई जाएगी । वहीं उन्होंने कहा कि चार बार विधायक रहे उदय भान को अध्यक्ष बना कर प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी को गति देने का कार्य किया है।सभी वर्गो को पार्टी ने बराबर का दर्जा दिया है।

इससे पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने शिव कुंड पर पहुंच कर मंदिर में पूजा अर्चना की और साखम जति का आशीर्वाद लिया और उसके बाद गुरुद्वारा सिंह सभा में जाकर मत्था टेका व हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया।  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर जितेंद्र भारद्वाज के समर्थकों द्वारा  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के निवास स्थान पर पहुंच कर उनका फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया तथा धन्यवाद करते हुए मुबारकबाद दी तथा मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई ।

इस मौके पर हरिओम सिंह छोकर, बीर सिंह नम्बरदार, मोहन लाल सैनी, ठाकुर दास शर्मा,अशोक उल्लावास,महेश घोडारोप, रमेश घोडारोप,सूरज खटाना, राकेश पंडित, राजेश त्रिवेदी,कुलराज कटारिया, जितेंद्र राणा,मनीष खटाना,वर्धन यादव,पूजा शर्मा,निर्मल यादव,सोनू भारद्वाज, मोहित भारद्वाज, अशोक रोहिल्ला, दीप भारद्वाज दीपू शर्मा, राकेश सांचोली,सुभाष शर्मा राकेश संदुजा,लवली एडवोकेट, लक्क़ी एडवोकेट, हाज़ी रमजानी,सरदार जोगिंदर सिंह,पूर्व प्रधान नगर पालिका सरदार अम्रृत सिंह बागड़ी कृपाल सिंह बागड़ी जोगिंदर सिंह बागड़ी ,मान सिंह बागड़ी, निशांत सिंह बागड़ी ,सेवा सिंह बागड़ी,संजय वशिष्ट,पंकज मंगला,अशोक रोहिल्ला, भूषण सिंगला, सचिन सेन,सागर सेन,अनिल सेन,जसवंत राघव, लछमन सिंह,रामेस्वर,नरेंद्र, होशियार, भूप सिंह,सूबेदार शर्मा, नेत्र राम,सुरेन्द्र प्रधान,हबीब, नाथोलि, गिर्राज खटाना, सतीश शर्मा, विकास शर्मा, रविंदर, कर्मबीर, विक्क़ी, भूषण, मोहन वर्मा, किर्शन ठेकेदार, आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!