दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने की जुगत में
कुमारी शैलजा ने कहा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कभी नहीं आएगी कोई कमी

गुड़गांव 20 मार्च – हरियाणा कांग्रेस में चल रहे राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा लगातार अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर राजनैतिक जानकारियां ले रही है। बुधवार को उन्होंने हरियाणा व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर से मुलाकात की और कहा कि उनका शुरू से उद्देश्य रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाए। जिसको लेकर समय-समय पर कार्यकर्ताओं से मिलकर विचार विमर्श करती हैं।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में कुछ बड़ी पार्टियों के दिग्गज नेता कांग्रेस के संपर्क में है जो कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करना चाहते हैं। फिलहाल इस संबंध में कुमारी शैलजा ने ऐसा कुछ कहा नहीं लेकिन उन्होंने इशारा जरूर किया कि जल्द ही पार्टी से कई बड़े नेता जुड़ेंगे। कुमारी शैलजा ने कहा कि मौजूदा दौर में भाजपा सत्ता पर काबिज है। इस सरकार में प्रदेशवासियों के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग जन समस्याओं को उजागर करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा की सरकार दावे भले ही बड़े-बड़े करे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। भाजपा से भोली भाली जनता को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकराल गर्मी के सीजन में यह सरकार आम लोगों को बिजली और पानी भी नहीं दे पा रही हैं। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को समझ कर इसका निदान कराने में अपनी भूमिका निभाएं।

error: Content is protected !!