खिलाड़ियों व हरियाणा के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हरियाणा सरकार : सुशील कुमार गुप्ता

आम आदमी पार्टी को कांग्रेस सरीखी कमजोर पार्टी समझने के भूल न करे भाजपा : गुप्ता

हिसार – आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हिसार में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने फ्लैमिंगो होटल में पहुंचे जहां उन्होंने हिसार से लेकर प्रदेश तक के मुद्दों पर हरियाणा सरकार को जमकर लताड़ा और कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब जल्द ही हरियाणा में भी पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और हरियाणा फिर से खुशहाली में नंबर वन बनने जा रहा है गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 7 साल में मनोहर लाल खट्टर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने हर सेक्टर में हरियाणा का बेड़ा गर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जहां एक और दिल्ली प्रदेश कि आए बढ़ती जा रही है वही हरियाणा प्रदेश पर कर्ज बढ़ता जा रहा है बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन पर आ गया है, हरियाणा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है और अब प्रदेश की जनता इसे उखाड़ने का मन बना चुकी है और आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में चुनने जा रही है

गुप्ता ने हरियाणा के मंत्रियों द्वारा स्कूल में विजित करने के आमंत्रण पर कहा कि भाजपा के नेताओ ने आम आदमी पार्टी को पहले तो हमे हरियाणा के स्कूल देखने के लिए कहा पर जब हमारे कार्यकर्ता स्कूल विजिट अभियान पर गए तो खट्टर सरकार डर गयी है| विडियो बनाने वाले हमारे कार्यकर्ता को जगाधरी पुलिस ने बुलाकर धमकाने की कोशिश की| लेकिन जनता के दबाव में पुलिस ऐसा कुछ नहीं कर पायी|

खट्टर सरकार की नीति खिलाड़ियों के खिलाफ़ हैं, युवाओं के खिलाफ है| राष्ट्रमंडल खेलों से कुश्ती को बाहर कर दिया गया और खट्टर सरकार ने चूं तक नहीं की| हरियाणा के युवाओं का इससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है| इससे देश का सम्मान कम होगा क्योंकि हमारे पदक घट जाएंगे| लेकिन फर्जी राष्ट्रवादियों को इससे फर्क नहीं पडता|

खट्टर सरकार ने पहले खिलाड़ियों के कोटे पर हमला किया और अब उनके अधिकारों के लिए आवाज़ न उठाकर उनके पदक पर हमला कर रहे हैं| क्या हरियाणा सरकार ने कुश्ती को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाये जाने का विरोध करने के लिए केंद्र सरकार को लिखा है?

ऐसे तो वो सभी खेल हटा दिये जाएंगे जिनमें हमें पदक मिलते हैं| खिलाड़ियों का क्या होगा फिर?

खट्टर सरकार ये बात समझ ले कि अब आम लोगों के मुद्दे से वो अब भाग नहीं सकती| हमें कांग्रेस जैसा कमज़ोर विपक्ष समझने की भूल न करे सरकार| हम आम आदमी की समस्याएं उठाने में डरते नहीं हैं| ज़रूरत पडेगी तो सड़क पर उतरेगी आम आदमी पार्टी| आम आदमी को परेशान कर नेताओं को चैन से घर नहीं बैठने देंगे

इस मौके पर सांसद सुशील गुप्ता ने नए लोगो को पार्टी में शामिल भी करवाया जिसमे रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तंवर, अमित बूरा, जयदीप, सोनू, पवन गिल, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, हरिकेश कुमार, सरवन कुमार, प्रवीन कुमार, सनी मोहला, रोबिन सिंह व अन्य कई लोग शामिल होने वाले रहे

आम आदमी पार्टी की और से जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, संगठन मंत्री रामेश्वर, सचिव सचिन जैन, सचिव सुमित शर्मा, जिला अध्यक्ष संजय बूरा, युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र नरवाल, महिला जिला अध्यक्ष कविता, जिला संगठन मंत्री वी एल शर्मा, हल्का अध्यक्ष सचिन ग्रोवर, योगेश बंसल, व्यापारी नेता संजय सतरोडिया, सुभाष कुंडू, जय नारायण जाखड़, अतर सिंह, सुरेंद्र गहलोत, बंटी सैनी, कृष्ण, राकेश सैनी, महेंद्र कुमार, संदीप जग्गल, रोबिन गहलावत व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Previous post

2015 में मुख्यमंत्री खट्टर ने कक्षाएं तो शुरू करवा दी, सात साल से वे भूल गए एक सरकारी कालेज खोला था : विद्रोही

Next post

अम्बेडकर जी का पुतला जलाने वालों को भी इस जयंती पर याद आये बाबा साहेब : सुनीता वर्मा

You May Have Missed

error: Content is protected !!