सोहना में टोल टैक्स मुद्दा…… टोल संघर्ष समिति 18 अप्रैल को करेगी धरना प्रदर्शन, पँचायत में लिया निर्णय

सोहना बाबू सिंगला

सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर गाँव घामडोज में बनाये टोल टैक्स बैरियर को लेकर विवाद जारी है। नागरिक टोल टैक्स मुद्दे को लेकर एकजुट हैं। लोगों ने पँचायत करके सोमवार 18 अप्रैल को टोल स्थान पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उक्त निर्णय पर व्यापार मंडल सोहना व व्यापार मंडल संघ ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं ऐसा होने से उक्त मुद्दा सरकार व प्रशासन के गले की फांस बन गया है। क्षेत्रवासी टोल टैक्स मुद्दे को लेकर आर पार लड़ाई लड़ने के मूड में हैं। 

बुधवार को अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में टोल संघर्ष समिति के तत्वावधान में पँचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड एसपी महाराज सिंह द्वारा की गई। जिसमें वक्ताओं ने उक्त टोल को समाप्त करने को कहा है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि सोहनावासियों का रोजमर्रा गुरुग्राम के लिए आना जाना होता है। जिसमे वकील, विद्यार्थी, नौकरी पेशा लोग शामिल हैं। जिनसे टोल टैक्स की जबरन वसूली की जा रही है। जबकि सोहना नगरपरिषद से टोल तक की दूरी 10 किलो मीटर भी नहीं है। टोल ठेकेदारों ने टैक्स वसूली के लिए बाउंसर तैनात किए हुए हैं। जो लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं। पँचायत में लोगों ने एकमत होकर सोमवार, 18 अप्रैल को टोल स्थान पर धरना व प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर पहलवान सतबीर खटाना, हरबीर अधाना, व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज राघव, व्यापार मंडल सोहना प्रधान अशोक गर्ग, पूर्व पार्षद हरीश नंदा, समाजसेवी सुभाष बंसल, विजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद अनिल, जगमिंदर खटाना आदि के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

टोल की वसूली जारीघामडोज टोल बैरियर पर टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है। जिसको लेकर नागरिक काफी परेशान हैं। टोल न वसूले जाने को लेकर गत दिनों संघर्ष समिति व टोल प्रतिनिधियों के बीच 12 अप्रैल तक टोल वसूली बन्द करने का निर्णय लिया था परंतु टोल ठेकेदारों ने टोल टैक्स को नियमित रखा था। तथा निर्णय को धता बता दी थी।

मामला अदालत में टोल टैक्स का मुद्दा काफी गर्म होने लगा है। जहाँ नागरिक एकजुट होकर टोल समाप्ति पर अड़े हुए हैं, वहीं उक्त मामले को लेकर एक याचिका माननीय अदालत में विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

व्यापारिक संगठन हुए एकजुटटोल मुद्दे को लेकर दोनों व्यापारिक संगठन क्रमशः व्यापार मंडल सोहना व व्यापार मंडल संघ एकजुट दिखने लगे हैं। जिनके प्रधानों अशोक गर्ग व मनोज राघव ने अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। वहीं दोनों की संगठन अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जो जल्द ही बड़ा निर्णय लेने की फिराक में हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!