-मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोकल बॉडी विभाग के निदेशक को दूरभाष पर खोखे मामले की गहराई से जांच करने और गलत कार्य किसी भी सूरत में नहीं करने के आदेश दिए।

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल । महेंद्रगढ़ शहर में रेलवे रोड पर प्रशासन की ओर से हटाए गए खोखों के मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गुरुवार देर सायं चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने खोखा दुकानदारों की चिंता से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। पूर्व मंत्री की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोकल बॉडी विभाग के निदेशक को दूरभाष पर इस मामले की गहराई से जांच करने और गलत कार्य किसी भी सूरत में नहीं करने के आदेश दिए। 

पूर्व मंत्री ने जारी एक बयान में बताया कि सीएम ने आश्वासन दिया कि किसी भी सूरत में अन्याय पूर्ण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। महेंद्रगढ़ के किसी भी गरीब व्यक्ति को किसी भी तरीके से उजड़ने नहीं दिया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने एसवाईएल, चंडीगढ़ राजधानी व महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। पूर्व मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा पार्टी का शासन है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल बड़े सूऌा बुऌा व्यक्तित्व के धनी है। 

पंजाब में आई आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवत मान ने हरियाणा के लोगों के हितों के विरूद्ध एकतरफा फैसला लेकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे दिया है। हरियाणा प्रदेश के लोगों को आप पार्टी की इस नीति और नियत को समऌाना चाहिए।

error: Content is protected !!