सोहना बाबू सिंगला

सोहना कस्बे के नागरिक सीवर का गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं। जिसके कारण वार्ड में हाहा कार मचा हुआ है। उक्त आपूर्ति करीब एक माह से हो रही है। जिसकी शिकायत नागरिकों ने कई बार विभाग अधिकारियों को भी की है किंतु आज तक भी ठोस समाधान नहीं निकल सका है। जिसके कारण नागरिकों में गुस्सा व्याप्त है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विभाग अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

कस्बे के वार्ड नम्बर 18 में करीब एक माह से गंदे व दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिसमें गन्दी बदबू आती है। उक्त पानी पीने योग्य नहीं है। लोग गंदे पानी की आपूर्ति होने से खासे परेशान हैं। तथा गन्दा पानी आने से खरीद कर पानी पी रहे हैं। पीड़ित नागरिकों ने उक्त समस्या की शिकायत की बार अधिकारियों को भी की है परन्तु कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।

क्या कहते हैं नागरिक ……………वार्डवासी योगेश गर्ग, मयंक मनचंदा, गोलू, केशू, बालक राम सैनी, दीपक गर्ग,अमित गर्ग,प्रवीण कुमार बॉबी,आशीष जैन,कपिल गर्ग धोजिया आदि ने बताया कि वार्ड में करीब एक माह से सीवर का गन्दा पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत कई बार की गई है परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने उक्त समस्या का समाधान करने को कहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी ………….जनस्वास्थ्य विभाग के जेई खुर्शीद ने बताया कि शिकायत मिलने पर समस्या को ठीक कर दिया गया था। लोगों के पाइप नालियों में थे। जिनको काट दिया गया है। इसके अलावा लाइन को दोबारा भी जल्द ही ठीक करा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

error: Content is protected !!