डॉक्टर सत्यम वर्ष 2021 का महर्षि जैमिनी पुरस्कार के लिए हुआ चयन.
भारतीय दार्शनिक परिषद नई दिल्ली द्वारा दार्शनिक पुरस्कारों की घोषणा.
भारत संस्कृत परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम। भारतीय दार्शनिक परिषद, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2021 के दार्शनिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है जिसमें गुरुग्राम निवासी डॉ सत्येंद्र प्रकाश सत्यम का  वर्ष 2021 का महर्षि जैमिनी पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

डॉक्टर सत्यम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रदर्शनों पर एमफिल तथा महर्षि मनु कृत मनु स्मृति में दार्शनिक बिंदु विषय पर पीएचडी की है । इसके साथ ही दर्शन विषय पर गंभीर साधना के साथ-साथ अनेक ग्रंथों की रचना भी की है। विगत 33 वर्षों से डॉक्टर सत्यम अध्यापन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तथा सामाजिक कार्यों के लिए भी उनके क्षेत्र में पहचान बनी हुई है। डॉक्टर सत्यम कुशल लेखक एवं प्रखर वक्ता भी हैं। अभी हाल ही में ही भारत संस्कृत परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उन्हें सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। ज्ञात रहे कि भारत संस्कृत परिषद केंद्रीय विश्व हिंदू परिषद का एक प्रकल्प है जो संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए भारत भर में कार्य करता है।

सत्येंद्र प्रकाश सत्यम बाल स्वयंसेवक हैं। वहीं अनेक सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। डॉक्टर सत्यम संस्कृत रक्षा वाहिनी के संस्थापक हैं। कई पत्रिकाओं का कुशल प्रकार से डॉक्टर सत्यम ने संपादन भी किया है । डॉक्टर सत्यम को महर्षि जैमिनी पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है । उन्हें पुरस्कार मिलने पर अनेक संस्कृतज्ञों ने भारतीय दार्शनिक परिषद का उपयुक्त चयन के लिए आभार प्रकट किया और डॉ सत्यम को बधाई प्रेषित की है।

error: Content is protected !!