गुरूग्राम – विरेन्द्र यादव चेयरमैन जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा गुरूग्राम ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 23 मार्च 2022 को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे — #शहीदभगत सिंह – #शहीदसुखदेव – #शहीदराजगुरु के शहीदी दिवस पर श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा भाजपा मण्डल फरूखनगर मे उपस्थित होकर अपनी भावाजंली अर्पित करेंगे।

आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ जी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा के लोगों ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पांच लाख लोगों ने जयहिन्द बोस के जय घोष के साथ उनको नमन किया। अगली कडी मे किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पुरे हरियाणा में वंदेमातरम के जयघोष के साथ चन्द्रशेखर आजाद को अपनी भावाजंली अर्पित की । इसी कडी मे 23 मार्च को पुरे हरियाणा मे आदरणीय धनखड़ जी के नेतृत्व में मेरा रंग दे बसंती चोला के गीत के साथ आजादी के महान क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह , राजगुरु ओर सुखदेव को नमन करेंगे।

इस कार्यक्रम के निमित्त फरूखनगर मण्डल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक दोलतराम मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जिस मे विरेन्द्र यादव चेयरमैन ने प्रदेश अध्यक्ष जी के कार्यक्रम की जानकारी दी ओर कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जुमेवारी लगाई।

बैठक में पिंटू त्यागी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, जिला विस्तारक सत्यवीर गांधी , जिला सचिव जंयती जाटव , मुकेश जेलदार जिला महामंत्री किसान मोर्चा , मनीष शेदपुर जिला उपाध्यक्ष , ललित गंडास मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा , शिवचरण , अशोक यादव मण्डल महामंत्री सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे

error: Content is protected !!