कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग और दिनेश जांगड़ा समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

पंचकूला 21 मार्च। हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग और हरियाणा कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश महासचिव दिनेश जांगड़ा अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित पार्टी छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और दिल्ली के पूर्व मंत्री व ग्रेटर दिल्ली के विधायक सौरभ भारद्वाज ने सुरेश गर्ग को पार्टी में शामिल करवाया। सुरेश गर्ग एवं दिनेश जांगड़ा के नेतृत्व में सतनारायण कादियान, रघुवीर सिंह, राज कपूर अहलावत, कृष्ण लाल, दिनेश अग्रवाल, पूनम सहगल, प्रीति अरोड़ा, सुनीता ऐनजल, सुनीत जोशी, किरण ग्रेवाल, करण ठाकुर, भागु खान, पवन गर्ग, सलाउद्दीन, आनंद अग्रवाल, शकुंतला गर्ग, विजय गर्ग, सोमनाथ गर्ग, पवन सिंगला, एमसी अग्रवाल, रामकुमार दलाल, सुमेर चंद श्योकंद, इंद्रदत्त कौशिक सहित अन्य समर्थक पार्टी में शामिल हो गए।

सुरेश गर्ग का पार्टी में स्वागत करते हुए राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से सत्तारूढ़ दलों में हडक़ंप सा मच गया है। सबको अरविंद केजरीवाल के नाम एवं दिल्ली मॉडल का खौफ खा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब में भी भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार है जो कि और भी बेहतर काम करके लोगों की सेवा करेगी। हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा पंजाब के लोगों ने धर्म व जाति से ऊपर उठकर एक कट्टर ईमानदार सरकार बनाने का काम किया है। और पंजाब के मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत मान ने भी अपनी कलम से 25000 नौकरियां देने के लिए पिटारा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब व दिल्ली मॉडल पूरे देश में सत्तारूढ़ विभिन्न दलों की सरकारों को काम करने के लिए मजबूर कर देंगे। अन्यथा वहां के लोग उन सरकारों को सत्ता से बेदखल कर आप क ो मौका देंगे। उन्होंने कहा कि आप वहां भी जनसेवा करके दिखाएगी।

सुरेश गर्ग ने कहा कि कांग्रेस का आधार खत्म हो चुका है। क्योंकि या तो कांग्रेस को बहुमत ही नहीं मिलता और जहां बहुमत मिलता है वहां इस के विधायक बिक जाते हैं। मध्य प्रदेश गोवा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। राजस्थान में भी इसके विधायक बिकने के लिए तैयार थे। मगर गहलोत उन्हें बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले इस बात को उजागर किया था कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा से मिले हुए हैं और पार्टी की यह बात साबित भी हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के तार सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी व अपराध पूरे जोरों पर है। राज्य में महिलाएं रात को घर से बाहर नहीं निकल सकती। क्योंकि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!