देश ही नहीं विदेशों में भी गृह मंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा : चैजी पराशर

गृह मंत्री अनिल विज द्वारा अम्बाला छावनी में कराए विकास कार्यों से प्रभावित हुई अम्बाला की पायलट बेटी, मुलाकात कर कहा ‘विकास कार्यों ने बदली अम्बाला की सूरत’
अम्बाला सदर बाजार निवासी पायलट चैजी पराशर ने पिता के साथ गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर कहा गृह मंत्री की कार्यशैली की होती है हर जगह सराहना
गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की बेटी पायलट को दिया आर्शीवाद और उड़ान के अनुभवों के बारे में जाना

अम्बाला, 13 मार्च – हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर रविवार उनके निवास पर अम्बाला की पायलट बेटी चैजी पराशर ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और अम्बाला में हुए ढेरों विकास कार्यों को लेकर उनका आभार जताया एवं आर्शीवाद लिया। एयर एशिया में बतौर को-पायलट चैजी पराशर ने कहा कि ‘जिस शहर में विकास कार्य नहीं होते थे, अब उस शहर में विकास कार्यों की बाढ़ आ गई है और अम्बाला की सूरत गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत बदल चुकी है।’ गृह मंत्री श्री विज ने पायलट चैजी पराशर को आर्शीवाद दिया और उनके उड़ान अनुभवों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य हो रहे हैं वह जनता के उनपर भरोसे एवं विश्वास की बदौलत ही हो रहे हैं।

पायलट ने कहा गर्व का अनुभव होता है जब गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की सराहना करते लोग

एयर एशिया में को-पायलट चैजी पराशर ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि वह बैंगलुरु में इस समय तैनात है और डोमेस्टिक फ्लाइट्स उड़ा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न शहरों में वह आती-जाती है और इस दौरान गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की लोग सराहना करते हैं जिससे उसे गर्व का अनुभव होता है। लोग हरियाणा व अम्बाला में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा भी करते हैं। अम्बाला में कई प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं जबकि कई पर काम चल रहा है जिनकी दूर तक लोग सराहना कर रहे हैं। बतौर अम्बाला की बेटी होने के नाते वह यह बाते सुनकर गर्व का अनुभव करती है। चैजी पराशर ने बताया कि पहले अम्बाला में विकास के नाम पर कोई काम नहीं होते थे क्योंकि वह इसी शहर में पली व बड़ी हुई है। मगर अब गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में यहां विकास कार्यों की बाढ़ आ गई है। खासकर अम्बाला छावनी में इतने विकास कार्य हो रहे हैं जिसे देख उसे काफी खुशी है होती है और यह सब गृह मंत्री अनिल विज द्वारा ही संभव हो सका है। वह अम्बाला आई तो गृह मंत्री अनिल विज से मिलकर विकास कार्यों के लिए धन्यवाद जताना चाहती थी। मौके पर मौजूद चैजी पराशर के पिता सतिंद्र पराशर एवं सदर बाजार से सुमन जैन भी मौजूद रहे।

देश ही नहीं विदेशों में भी गृह मंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा

गौरतलब है कि गृह मंत्री श्री अनिल विज के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में विकास के ढेरों कार्य हो चुके हैं। उनकी इसी कार्यशैली को लेकर प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा है। विगत दिनों अमेरिका के न्यूयार्क से आए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एनआरआई विंग के अध्यक्ष जत्थेदार चरण सिंह प्रेमपुरा ने भी गृह मंत्री से मुलाकात कर उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की थी। उनका कहना था कि अमेरिका में भी गृह मंत्री द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की अक्सर चर्चा होती है। बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज द्वारा बीते 7 वर्षों में अम्बाला छावनी में ढेरों विकास कार्य किए गए जिनमें सिविल अस्पताल का कायाकल्प कर उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया। इसके अलावा सुभाष पार्क, शहीद स्मारक, रिजनल साइंस सेंटर, रिंग रोड, डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अम्बाला-साहा फोर लेन, फुटबाल स्टेडियम, आल वैदर स्वीमिंग पूल, स्पोर्टस होस्टल, लघु सचिवालय एवं विकास के ढेरों प्रोजेक्ट है जोकि गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में करवाए गए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!