दुष्यंत चौटाला और मनोहर लाल की जोड़ी ने किया कमाल: वशिष्ठ कुमार गोयल

दोनों ने मिलकर प्रदेश में कराए ऐतिहासिक विकास कार्य
41 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे उपमख्यमंत्री

गुड़गांव 13 फरवरी – सोहना क्षेत्र के राघव वाटिका में रविवार को सोहना लायंस क्लब द्वारा 41 जोड़े युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और विशिष्ट अतिथि नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब सोहना के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर उपमुख्यमंत्री और वशिष्ठ कुमार गोयल समेत अन्य अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम में सोहना विधायक संजय सिंह, समाजसेवी विनेश गुर्जर, डॉक्टर संजय दायमा, अशोक नम्बरदार , बी के यादव दिल्ली समेत लायंस क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने नव दंपत्ति जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके भविष्य की कामना की।

इस मौके पर वशिष्ट कुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने जिस तरह से मनोहर सरकार के साथ मिलकर एक अच्छी सरकार बनाई और प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए जिसकी बदौलत ही आज कोविड-19 महामारी के बाद भी हमारे प्रदेश की विकास गति पर कोई असर नहीं पड़ा है। श्री गोयल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने दक्षिणी हरियाणा को भी एक अलग ही विकास की रफ्तार देने का काम किया है। आज प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर जिस तरह की लड़ाई दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों के लिए लड़ी है शायद ही कोई और इनकी जगह होता तो वह इतना कुछ नहीं कर पाता। हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने के लिए इन्होंने 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदेश में लागू करवाया। पूरे देश में कोई भी ऐसा प्रदेश नहीं है जहां ऐसा कानून होगा।

वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि जिस प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और रोजगार पर्याप्त होगा भला उस राज्य में रामराज्य लाने से कौन रोक सकता है। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के साथ मिलकर जो नीतियां बनाई और जिन नीतियों पर प्रदेशवासियों के लिए कार्य किया है उसकी जितनी सराहना की जाए बहुत कम है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!