चंडीगढ़, 8 मार्च – भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुरू हुए राष्ट्रीय शिविर के लिए भारत ‘ए‘ पुरुष हॉकी टीम का ‘मुख्य राष्ट्रीय कोच‘ नियुक्त किया गया है।

सरदार सिंह एक ओलंपियन हैं जो वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त हैं और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, पदम श्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं। हाल ही में हॉकी इंडिया द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया गया है।

डीजीपी हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सरदार सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे पुलिस अधिकारी का ‘मुख्य कोच‘ के पद पर राष्ट्रीय स्तर के कोचिंग कार्यक्रम में शामिल होना वास्तव में हरियाणा पुलिस के लिए गर्व की क्षण है। हाॅकी में हमने सरदार सिंह के अनुभव, तकनीकी ज्ञान और विश्व स्तरीय क्षमताओं को देखा है। उनके चयन से नवोदित प्रतिभाओं को लाभ होगा जो भारतीय हॉकी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

error: Content is protected !!