किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बुलबुल महंत अब कमल गिरी

पहाड़ी बाबा आश्रम में श्री महंत तारा गिरी महाराज द्वारा नाम संस्कार

फतह सिंह उजाला

पटौदी।  खेटावास वज़ीरपुर रोड पर पहाड़ी बाबा के आश्रम में श्री महंत तारा गिरी जी महाराज पहाड़ी बाबा चोटी गुरु खंड दर्शन मंडल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री महंत किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बुलबुल महंत व कमल गिरी को अपना शिष्य बना कर नाम संस्कार किया गया।

नाम संस्कार कार्यक्रम में श्री महंत तारा गिरी पहाड़ी बाबा चोटी गुरु, श्री महंत समुंदर गिरी कंठी गुरु, श्री महंत सैक्ट्री लंगोटी गुरु, कैलाश गुरु, भगवा गुरु, महंत लखन गिरी, महेंद्र भारती, भभूती गुरु आदि की मौजूदगी में शिष्य बनाए गए। जिसमें बुलबुल श्री महंत को बुलंद गिरी व कमल को शिवगिरी नाम संस्कार किया गया। वहीं मौजूद दोनों समाज के बीच में श्रीमंत बुलबुल उर्फ बुलंद गिरी ने कहा कि मैं अपने किन्नर समाज व संत समाज दोनों को साथ लेकर उनके दिखाए रास्ते पर कार्य करूंगी व उन्हें आगे समाज में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करूंगी और उनके दिए गए ज्ञान को मैं समाज में वितरण  करूंगी। इस मौके पर दोनों समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

You May Have Missed