खट्टर सरकार की नाकामी से शांतिप्रिय पटौदी क्षेत्र अपराध व भ्रष्टाचार का गढ बना : सुनीता वर्मा

पटौदी, 27/2/2022 :- ‘प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, हत्या, लूट, रेप, मारपीट, अपहरण जैसे अपराध व गरीबी और भुखमरी में नम्बर एक प्रदेश बनाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने में फिसड्डी हरियाणा सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया कानून व्यवस्था की बदतर हालत के लिए जिम्मेदार है।’ ये कहना है महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुनीता वर्मा का।

उन्होने प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में कहा की हरियाणा अपराध का गढ़ (क्राइम हब) बन गया है, शासन सम्भालने में विफल रहने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्होने बीजेपी के स्थानीय विधायक जरावता पर भी निशाना साधते हुये कहा कि इनके कार्यकाल में पटौदी जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में अपराध बढ गए हैं, यहां हर दुसरे रोज लुट, हत्या व रेप जैसे जघन्य काण्ड हो रहे है। कोई केस नही सुलझ पा रहे और विधायक इसे ही विकास समझ बैठे हैं, तभी तो वो कहते हैं की क्षेत्र में विकास तेज गति से हो रहा है।

वर्मा ने खोड़ गांव में सरेआम की गई दो भाइयों की हत्या पर सरकार पर हमला बोलते हुये कहा की राज्य में कानून-व्यवस्था का दिवाला निकलने की वजह से अपराधियों में कोई खौफ नहीं है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार भी मनोहर लाल खट्टर सरकार के राज में हर रोज पांच हत्याएं, तीन दुष्कर्म व 11 अपहरण के मामले होते हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए प्रदेश को जंगलराज बनाने के लिए।

महिला कांग्रेस नेत्री ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है अपराधी पकडे नही जा रहे वो खुलेआम घूम रहे हैं। यह कानुन व्यवस्था की विफलता ही नहीं बल्कि राज्य के राजनीतिक व शासन तंत्र की विफलता है। उन्होने कहा कि इस समय प्रदेश में पूरी तरह गुंडा राज है।

महिला कांग्रेस नेत्री ने प्रेस को लिखे अपने पत्र में कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिस प्रदेश को पहले शांतिप्रिय कहा जाता था आज वहां आम जनता को घरों से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है। सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल है।

पटौदी को भी अशांत व अपराध और भ्रष्टाचार का गढ बनाने में इस बीजेपी सरकार का पुरा पुरा हाथ है, इस सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, तभी कोई भी अपराधी पकड़ा नही जाता। उन्होने सरकार व स्थानीय प्रशासन को चेताते हुये कहा की खोड़ गोली काण्ड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए अन्यथा कांग्रेस सडकों पर उतरेगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!