गुरुग्राम – आगामी 27 फरवरी को मां भारती के वीर सपूत, राष्ट्र रत्न शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के शहीदी दिवस मनाने के उपलक्ष में आज जी ऐ वी इन्टरनेशनल स्कूल (विवेकानंद स्कूल) सेक्टर 7 गुरुग्राम में, हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं विधानसभा गुरूग्राम संयोजक श्री अतर सिंह संधू जी के नेतृत्व मे गुड़गांव विधानसभा के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई l जिसकी अध्यक्षता अर्जुन मंडल के अध्यक्ष सरवन अहूजा जी ने की l जिसमें 27 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के विषय पर चर्चा की गई, और जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया l

इस बैठक में मुख्य रूप से सरस्वती मंडल के अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, महामंत्री अशोक डबास एवं अशोक गुप्ता,सचिव मोहित कुमार, कार्यक्रम के विधानसभा सभा सह-संयोजक नवीन यादव, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सतीश कुमार, अर्जुन मंडल के महामंत्री ओपी यादव, गुरुग्राम पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विपिन जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार सिंह दया नंद मंडल के महामंत्री सुरेश तवर सचिव राजीव आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंजल राठौर अर्जुन मंडल के महिला अध्यक्ष उस्मा सचदेवा शीतला मंडल के मीडिया प्रभारी महिपाल सिंह, योगेश कुमार , प्रेम कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे l

error: Content is protected !!