–भाजपा ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारियां 

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा ने प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव को लेकर की विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी।

उन्होंने पार्टी के सिटिंग विधायकों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए 57 पार्टी के पदाधिकारियों को निकाय चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त किया है। इस कड़ी में हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा को झज्जर नगर परिषद का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि झज्जर गुरुग्राम का सीमावर्ती जिला है। नियुक्ति के बाद जीएल शर्मा ने कहा की पूरे प्रदेश में जनता भाजपा के विकास की सराहना कर रही है। निश्चिती निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। वर्षों से मूल सुविधाओं को तरस रह जनता पिछले साढ़े 7 साल से राहत में है। भाजपा ने आमजन की सहूलियत को ध्यान में रख विकास की नई इबारत गढ़ने का काम किया है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता भाजपा के विकास को वोट कर रही है।

उन्होंने पांच राज्यों में हो रहे चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा की पांचों राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जीएल शर्मा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि झज्जर नगर परिषद जल्द ही विशेष रणनीति बनाकर जनता के बीच प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। 

error: Content is protected !!