पंजाब चुनावों में भी भाजपा गठबंंधन की बनेगी सरकार: सुधीर सिंगला

-पंजाब के अमलोह विधानसभा में प्रचार को पहुंचे विधायक
-कई कार्यकर्ताओं को साथ लेकर किया चुनाव प्रचार

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अमलोह विधानसभा से प्रत्याशी के  पक्ष में प्रचार किया। मतदाताओं से अपील की कि भाजपा गठबंधन की सरकार बनाकर पंजाब का समुचित विकास का मार्ग बनाएं।

विधायक सुधीर सिंगला के साथ चुनाव प्रचार में सरस्वती मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, पार्षद नीरज यादव, मनीष वजीराबाद, अश्विनी शर्मा, दलीप साहनी, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, मंगतराम बागड़ी, सुनील मेंबर, मदन गोपाल सिंगला, कुलदीप साहू व गुरुग्राम से अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। विधायक सुधीर सिंगला ने जनसंपर्क अभियान के दौरान पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि पंजाब देश की शान है। इस शान को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा की सरकार बनाएं। इसके बाद डबल इंजन की सरकार जब काम करेगी तो विकास और तेज गति से होगा।

विधायक ने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित है। पंजाब के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव सकारात्मक काम किया है। इस समय यहां कांगे्रस की सरकार है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के छोटे से कार्यकाल में पंजाब ने जो दर्द झेला है, वह सबके सामने है। चन्नी के कार्यकाल में माफिया पनप चुका है। ऐेसे लोगों के हाथ में प्रदेश बर्बाद ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की इस सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर जो अनुशासनहीनता की, वह किसी से छिपी नहीं है। पंजाब की जनता को चाहिए कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर भय, भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाए। यह समय परिवर्तन का है।

उन्होंने यूपी के अब तक हो चुके चुनावों का भी यहां जिक्र करते हुए कहा कि अब तक प्रदेश की जनता से भाजपा सरकार लाने के लिए ही वोट किया है। रुझानों में यह साफ झलक रहा है। जिस तरह यूपी भ्रष्टाचार, भय मुक्त हुआ है, ऐसी ही तस्वीर हमें पंजाब की भी बनानी है। पंजाब को रंगला पंजाब बनाकर भाजपा प्रदेश को ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!