प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं : रामबिलास शर्मा

उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल आदरणीय प्रो. गणेशी लाल जी का आज अपने गुरुग्राम निवास पर पधारने पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा जी ने स्वागत किया

गुरुग्राम – कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा और प्राण हैं, कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज केंद्र व प्रदेश में पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं ! उक्त शब्द उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल आदरणीय प्रो. गणेशी लाल जी का आज अपने निवास पर पधारने पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा जी ने उनका स्वागत एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद कहे!

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं की शक्ति ही पार्टी की असली ताकत है। कार्यकर्ता से ही आम जनता में पार्टी की पहचान मजबूत होती है। आज देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिसका श्रेय कार्यकत्र्ताओं को ही जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनभागीदारी की सरकार है। हरियाणा प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है।सुशासन स्थापित हुआ है। कार्यप्रणाली में प्रदर्शिता स्थापित हुई है। भ्रष्टाचार को पूर्णरूप से समाप्त करने की ओर सरकार के सतत प्रयास रहते हैं।इसके लिए हरियाणा सरकार प्रशंसा व धन्यवाद की पात्र हैं !

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मानव संसाधन को बेहतर बनाया है। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। हरियाणा सरकार की उद्योग नीति के परिणामस्वरूप प्रदेश में उद्यमिता व निवेश को गति मिली है। हरियााण प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर उद्योग,आवास, विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय उन्नति की है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरभारत-आत्मनिर्भर हरियाणा’ विषयवस्तु के साथ हरियाणा प्रदेश गत वर्षों की भांति सक्रिय है। एक खंड-एक उत्पाद’ को हरियाणा सरकार के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। उद्योगों की मांग व आवश्यकता के अनुसार तकनीकी शिक्षा के विकास किया जा रहा है। विद्युत क्षेत्र में हरियाणा के विद्युत निगमों का लाभ में होने तथा ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के परिणामस्वरूप हरियाणा के दस जिलों में चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। हरियाणा के 5367 गांवों में 24 घंटे व 1658 गांवों में 16 घंटे से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा को खेलों के एक हब के रूप में विकसित किया हुआ है। ओलंपिक व पैरालम्पिक के विजेता खिलाडियों को पुरस्कार राशि व अन्य सुविधाओं दी जा रही है। परिवार पहचान-पत्र योजना को भी लागु किया गया है। परिवार पहचान-पत्र बनाने वाला हरियाणा देश का प्रथम राज्य है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!