गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व प्रांत संघचालक मेजर करतार सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

हिसार – भाजपा के हिसार जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह (वीर चक्र) के पिता व आरएसएस के पूर्व प्रांत संघचालक मेजर करतार सिंह का आज हिसार के उनके पैतृक गांव मय्यड़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अनिल विज ने मेजर करतार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुरुकुल आर्य नगर द्वारा बौद्धिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर श्री अनिल विज ने कहा कि मेजर करतार सिंह बहुत ही विचारशील व्यक्ति थे और उन्होंने लोगोें में राष्ट्रीयता व भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया था। उन्होंने कहा कि ‘‘मेजर करतार सिंह मुझे बहुत चाहते थे, उनके जाने से सभी लोग काफी आहत है’’।

गौरतलब है कि 88 वर्षीय मेजर करतार सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे और शनिवार को उनका स्वर्गवास हो गया। भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने 32 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 1962 में चीन तथा 1965 व 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्घों में उनकी अहम भूमिका थी। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे आरएसएस में रहकर समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में लगे रहे। मेजर करतार सिंह को विभिन्न विभूतियों ने अपनी-अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।  

You May Have Missed

error: Content is protected !!